विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुसान इंटरनेशनल फिल्‍म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी 'फाइंडिंग फैनी'

By Edited By:
Updated: Thu, 04 Sep 2014 01:26 PM (IST)

होमी अदजानिया की मल्टीस्टारर फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' पांच अक्टूबर से शुरू हो रहे 19वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी।

News Article Hero Image

मुंबई। होमी अदजानिया की मल्टीस्टारर फिल्म 'फाइंडिंग फैनी' पांच अक्टूबर से शुरू हो रहे 19वें बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में दिखाई जाएगी।

यह फिल्म दुनियाभर में 12 सितंबर को रिलीज होगी, जिसमें अर्जुन कपूर, दीपिका पादुकोण, पंकज कपूर, डिंपल कपाडिय़ा और नसीरुद्दीन शाह जैसे सितारे दिखेंगे। अदजानिया ने ट्विटर पर लिखा, 'फाइंडिंग फैनी आधिकारिक तौर पर बुसान अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के लिए आमंत्रित की गई है!'

'फाइंडिंग फैनी' ऐसे पांच अजीबोगरीब लोगों की कहानी है जो गोवा के एक विचित्र गांव में रहते हैं।

पढ़ें: एक शब्‍द की वजह से फाइंडिंग फैनी का पूरा सीन सेंसर बोर्ड ने काट दिया

पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह से की शादी