विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वरुण-श्रद्धा की 'एबीसीडी 2' के सेट पर लगी आग

By Monika SharmaEdited By:
Published: Fri, 27 Feb 2015 09:25 AM (IST)Updated: Fri, 27 Feb 2015 09:47 AM (IST)

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'एबीसीडी 2' के सेट पर आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर फिल्म 'एबीसीडी 2' के सेट पर आग लगने से वहां अफरा तफरी मच गई। रैमो डिसूजा के निर्देशन में बनी रही फिल्म के सेट पर मौजूद कास्ट और क्रू के लोग घबरा गए। हालांकि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

शाहरुख के टीवी शो की शूटिंग के दौरान लगी स्टूडियो में आग

फिल्म की शूटिंग गोरेगांव मुंबई के फिल्म सिटी में चल रही थी। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

सेट पर एक गाने के शूटिंग चल रही थी तभी वहां लगी लाइटों में आग लग गई। यूनिट के सूत्रों ने बताया, 'सेट पर करीब 600 लोग मौजूद थे और हम स्टेज पर डांस की रिहर्सल कर रहे थे। तभी अचानक बैकस्टेज की छत से आग की लपटें गिरने लगी। सभी घबरा गए और स्टूडियो से बाहर भागने लगे। उस दिन शूट टाल दिया गया।'

खुल गया राज! ...तो इनके नाम का सिंदूर लगाती हैं रेखा

आग लगने के बाद सेट को तुरंत खाली करा लिया गया और ज्यादातर सामान को आग से बचा लिया गया। एक क्रू मेंबर ने बताया, 'सेट पर आग बुझाने के लिए कुछ नहीं था और फायर ब्रिगेड आधे घंटे बाद पहुंची। शूटिंग रुक गई और हम नुकसान के आंकलन का इंतजार कर रहे हैं।'

वरुण के प्रवक्ता ने कहा, 'रैमो और वरुण सेट खाली कराने में मदद की। किसी को चोट नहीं आई। एक हफ्ते का शूट बचा है और इसे जल्द ही शुरू कर लिया जाएगा।'

रैमो ने कहा, 'सबकुछ ठीक है और किसी को चोट नहीं लगी।' फिल्म में काम कर रहीं डांसर-एक्ट्रेस लॉरेन गोट्टिलेब ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि जिस स्टेज पर हम शूट करने वाले थे, वो बच गया हो।'

सलमान ने बॉयफ्रेंड पर किया कमेंट, तो खफा हो गई ये एक्ट्रेस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।