विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाहिद ने एक्‍स गर्लफ्रेंड को भेजा शादी का पहला इनविटेशन?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 24 Jun 2015 05:42 PM (IST)

शाहिद कपूर जल्‍द शादी करने वाले हैं और ऐसे में मेहमानों को इनविटेशन भेजे जाने लगे हैं। इस बीच, एक दिलचस्‍प खबर यह भी आई है कि शाहिद कपूर ने सबसे पहला इनविटेशन अपनी एक्‍स गर्लफ्रेंड करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान को भेजा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। शाहिद कपूर जल्द शादी करने वाले हैं और ऐसे में मेहमानों को इनविटेशन भेजे जाने लगे हैं। इस बीच, एक दिलचस्प खबर यह भी आई है कि शाहिद कपूर ने सबसे पहला इनविटेशन अपनी एक्स गर्लफ्रेंड करीना कपूर और उनके पति सैफ अली खान को भेजा है।

अनुष्का और विराट के प्यार के बीच ये कौन आ गया?

जी हां, एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। आपको बता दें कि शाहिद कपूर की शादी की डेट बिल्कुल करीब आ गई है। वह आठ जुलाई को दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शाहिद कपूर की शादी को लेकर करीना कपूर ने हाल ही में खुलासा किया था कि उन्हें यह बात तीन महीने पहले ही एक इंवेट में पता चल गई थी। खुद शाहिद कपूर ने यह बात उनसे शेयर की थी।

'संजीवनी' सीरियल के एक्टर संजीत बेदी नहीं रहे इस दुनिया में

इसके साथ ही करीना कपूर ने उन्हें शादी की बधाई देने के साथ ही कहा था कि अगर शाहिद कपूर उन्हें अपनी शादी में बुलाते हैं तो वह जरूर जाएंगी। लगता है उनके कानों तक करीना कपूर की यह बात पहुंच गई है। तभी तो उन्होंने सबसे पहला इनविटेशन करीना कपूर को भेजा है।

सलमान ने 'बजरंगी भाईजान' के एक और गाने का फर्स्ट लुक किया जारी

दोनों फिल्म 'जब वी मेट' के बाद एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर भी साथ नजर आएंगे। जल्द दोनों की फिल्म 'उड़ता पंजाब' आने वाली है। इस फिल्म के सेट पर ही दोनों के रिश्ते सुधरने की चर्चा है। खैर, शाहिद कपूर फिल्म 'रंगून' में सैफ अली खान के साथ भी नजर आएंगे। इसके लिए दोनों साथ काम कर रहे हैं।