विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'संजीवनी' सीरियल के एक्‍टर संजीत बेदी नहीं रहे इस दुनिया में

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 24 Jun 2015 04:50 PM (IST)

जानेमाने टीवी अभिनेता संजी बेदी का निधन हो गया है। वो कुछ समय ब्रेन वायरस के चलते कोमा में थे। मंगलवार को मुंबई के एक अस्‍पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जानेमाने टीवी अभिनेता संजी बेदी का निधन हो गया है। वो कुछ समय ब्रेन वायरस के चलते कोमा में थे। मंगलवार को मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

अनुष्का और विराट के प्यार के बीच ये कौन आ गया?

आपको बता दें कि संजीत बेदी ने स्टार प्लस के चर्चित टीवी सीरियल 'संजीवनी - अ मेडिकल बून' से घर-घर अपनी पहचान बनाई थी। उन्होंने इस सीरियल में डॉ. उमेश जोशी उर्फ ओमी का किरदार निभाया था।

क्या सचमुच बिपाशा को फिर से हो गया है प्यार?

इसके अलावा, संजीत बेदी ने 'क्या होगा निम्मो का', 'कसौटी जिंदगी की' , 'थोड़ी सी जमीन, थोड़ा सा आसमान' और 'जाने क्या बात हुई' जैसे सीरियलों में भी काम किया था। उनके निधन से टीवी सितारे सदमे में हैं।

रणवीर सिंह छोड़ कर चले गए पिता का घर!

हितेन तेजवानी, काम्या पंजाबी जैसे सितारों ने ट्विटर पर शोक जताया है। वहीं करणवीर बोहरा ने उनके साथ की कुछ तस्वीराें का एक कोलाज पाेस्ट किया है, जो ये रहा।