विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लारा दत्‍ता 'सिंह इज ब्लिंग' के लिए बनीं 'इमली', देखें उनका फर्स्‍ट लुक

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Wed, 19 Aug 2015 01:42 PM (IST)

लारा दत्‍ता एक बार फिर फिल्‍म इंडस्‍ट्री में सक्रिय हो गई हैं। वो आखिरी बार बिजॉय नाम्बियार की एक्‍शन-थ्रिलर फिल्‍म 'डेविड' में दिखी थीं, मगर बहुत जल्‍द अक्षय कुमार और एमी जैक्‍शन स्‍टारर फिल्‍म 'सिंह इज ब्लिंग' में नजर आएंगी। वो भी बिल्‍कुल अलग अंदाज में।

News Article Hero Image

मुंबई। लारा दत्ता एक बार फिर फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हो गई हैं। वो आखिरी बार बिजॉय नाम्बियार की एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'डेविड' में दिखी थीं, मगर बहुत जल्द अक्षय कुमार और एमी जैक्शन स्टारर फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' में नजर आएंगी। वो भी बिल्कुल अलग अंदाज में।

आखिरकार फिल्म के लिए मिल ही गई 'धोनी की पत्नी साक्षी'

जी हां, उनकी इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आ गया है। मेकर्स ने उनका फर्स्ट लुक जारी किया है। इसमें उनके कैरेक्टर का नाम एमिली है और उनका लुक काफी मजेदार है। आप ये खुद ही देख लीजिए।

प्रोड्यूसर अश्विनी यार्डी ने लारा दत्ता का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए ट्वीट किया है, 'मिलिए एमिली उर्फ इमली से, उनके लिए, जो इसे बोल नहीं सकते..थोड़ी खट्टी थोड़ी मिठी।' साथ ही एक ट्वीट में उन्होंने ये भी बताया है कि लारा दत्ता जो असल जिंदगी में सुपर स्टाइलिश हैं, इस फिल्म में उनका कोई ड्रेसिंग सेंस नहीं होगा।

सलमान का गाया ये गाना हुआ हिट, 50 लाख से अधिक लोगों ने देखा

प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित 'सिंह इज ब्लिंग' ऐसी आठवीं फिल्म है, जिसमें लारा दत्ता, अक्षय कुमार के साथ काम करती नजर आएंगे। उन्होंने अपनी डेब्यू फिल्म 'अंदाज' भी उनके साथ ही की थी। इसके बाद 'आन', 'इंसान', 'दोस्ती', 'भागम भाग', 'ब्लू' और 'हाउसफुल' जैसी फिल्मों में एक साथ काम किया। फिल्म 'सिंह इज ब्लिंग' दो अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा लारा दत्ता के पास 'फितूर' और 'नो एंट्री में एंट्री' जैसी फिल्में हैं।