विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अजहर' से लारा दत्ता का फर्स्ट लुक आया सामने, निभा रहीं वकील का किरदार

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Tue, 29 Mar 2016 06:02 PM (IST)

'फितूर' के बाद लारा दत्ता जल्द ही फिल्म 'अजहर' में नजर आएंगी। लारा फिल्म में वकील की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'फितूर' के बाद लारा दत्ता जल्द ही फिल्म 'अजहर' में नजर आएंगी। लारा फिल्म में वकील की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म से उनका फर्स्ट लुक सामने आया है। 'अजहर' के ऑफिशियल ट्विटर से उनका ये लुक शेयर किया गया है।

PHOTO: गर्लफ्रेंड के साथ मूवी डेट करते कैमरे में कैद हुए टाइगर श्रॉफ

'अजहर' पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी मोहम्मद अजहरुद्दीन की जिंदगी पर आधारित फिल्म है, जिसमें इमरान हाशमी अजहर का किरदार निभा रहे हैं। हाल ही में फिल्म से इमरान का फर्स्ट लुक भी देखने को मिला था, जिसमें वो बेहद यंग नजर आ रहे थे। फिल्म के लिए इमरान काफी मेहनत कर रहे हैं। वहीं 'बिग बॉस 8' के विनर गौतम गुलाटी भी फिल्म में रवि शास्त्री की भूमिका में नजर आएंगे, उन्होंने ट्विटर पर अपना फर्स्ट लुक हाल ही में शेयर किया है।

... तो इन दिनों मीरा इस निक नेम से बुला रही हैं पति शाहिद को

टोनी डिसूजा फिल्म का डायरेक्शन कर रहे हैं। वहीं इसे प्रोड्यूस किया है एकता कपूर ने। प्राची देसाई और नरगिस फाखरी फिल्म में अजहरुद्दीन की पत्नियों के किरदार में नजर आएंगी। 'अजहर' 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।