विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कंगना के बर्थडे पर जारी हुआ 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' का 'हिलता-डुलता' पोस्‍टर

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 24 Mar 2015 09:04 AM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2015 12:57 PM (IST)

आखिरकार बॉलीवुड 'क्‍वीन' कंगना रनौत की नई फिल्‍म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्‍स' का मोशन पोस्‍टर सामने आ ही गया। वो ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आखिरकार बॉलीवुड 'क्वीन' कंगना रनौत की नई फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का मोशन पोस्टर सामने आ ही गया। वो भी इस खूबसूरत और चुलबुली एक्ट्रेस के बर्थडे पर। सोमवार को कंगना रनौत का बर्थडे था और इस खास मौके पर दिल्ली में उनकी नई फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया।

बीफ कंट्रोवर्सी पर बोले ऋषि कपूर, खाने से मत जोड़ो धर्म को

इस फिल्म के पोस्टर में कंगना के दो अवतार देखने को मिले हैं, एक में दुल्हन बनी हैं तो एक में टॉमबॉय के रूप में नजर आ रही है। वैसे यह पहले से ही तय था कि कंगना के बर्थडे पर गिफ्ट के तौर पर उनकी इस फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज किया जाएगा।

शशि कपूर को मिलेगा वर्ष 2014 का दादा साहब फाल्के अवार्ड

कंगना सोमवार को 28 साल की हो गईं और इस माैके पर उन्होंने फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' के डायरेक्टर आनंद एल राय और पूरी स्टारकास्ट के साथ बर्थडे केक भी काटा। यह फिल्म 'तनु वेड्स मनु' का सीक्वेल है। इस मौके पर कंगना ने कहा, 'जब मेरे पास काम नहीं था, तब 'तनु वेड्स मनु' ही ऐसी फिल्म थी, जो मेरी झोली में थी. इस फिल्म से मेरा खास लगाव है।'

अक्षय 'मास्टर शेफ इंडिया 4' का फिनाले करेंगे होस्ट?

'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में कंगना के साथ जिमी शेरगिल, दीपक डोबरियाल और आर माधवन दिखेंगे। कहानी पहली फिल्म जहां खत्म हुई थी, वहीं से आगे बढ़ेगी। इसे 31 मई को रिलीज किया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।