विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहली तिमाही में बॉक्स ऑफ़िस का बुरा हाल, आधी से ज़्यादा फ़िल्मों का बंटाधार

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Sat, 01 Apr 2017 04:57 PM (IST)Updated: Mon, 03 Apr 2017 01:05 PM (IST)

फरवरी का सबसे बड़ा झटका रहा रंगून। विशाल भारद्वाज निर्देशित इस फ़िल्म में पहली बार सैफ़ अली ख़ान, शाहिद कपूर और कंगना रनौत की तिकड़ी एक साथ आई।

पहली तिमाही में बॉक्स ऑफ़िस का बुरा हाल, आधी से ज़्यादा फ़िल्मों का बंटाधार
पहली तिमाही में बॉक्स ऑफ़िस का बुरा हाल, आधी से ज़्यादा फ़िल्मों का बंटाधार

मुंबई। साल 2017 की पहली तिमाही बॉक्स ऑफ़िस के हिसाब से बेहद ख़राब रही है। इस पीरियड में रिलीज़ हुईं आधी से ज़्यादा फ़िल्में फ्लॉप रहीं। इनमें कुछ फ़िल्में ऐसी भी हैं, जो बड़े बजट की थीं, मगर दर्शकों ने इन्हें बेदर्दी से नकार दिया। यहां हम सिर्फ़ उन फ़िल्मों का ज़िक्र कर रहे हैं, जिनकी स्टार कास्ट में कोई स्टार या जाना-पहचाना नाम शामिल था। 

जनवरी 

जनवरी में चार फ़िल्में रिलीज़ हुईं। नवाज़उद्दीन सिद्दीकी और श्वेता त्रिपाठी ने फ़िल्म में मुख्य किरदार निभाए, मगर बेहतरीन अदाकारी वाली ये फ़िल्म दर्शकों का प्यार ना पा सकी और लगभग एक करोड़ का कलेक्शन करके फ्लॉप रही। शाद अली निर्देशित ओके जानू साल की पहली बड़ी रिलीज़ थी, जिसमें आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं, मगर इस लव स्टोरी को दर्शकों ने नकार दिया। ओके जानू क़रीब 23 करोड़ का कलेक्शन करके फ्लॉप की लिस्ट में शामिल हो गई।

ये भी पढ़ें: पहले दिन बॉक्स ऑफ़िस पर नाम शबाना के बेबी स्टेप्स, अक्षय ने थामा हाथ

संजय गुप्ता के डायरेक्शन में बनी रितिक रोशन और यामी गौतम की फ़िल्म काबिल ने बॉक्स ऑफ़िस पर अपनी काबिलियत साबित की और लगभग 127 करोड़ का कलेक्शन करके सुपरहिट रही। वहीं इसके साथ रिलीज़ हुई शाह रूख़ ख़ान की रईस 139 करोड़ का कलेक्शन करके मुनाफ़े में रही, मगर हिट नहीं हो सकी। राहुल ढोलकिया निर्देशित रईस में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा ख़ान ने फ़ीमेल लीड रोल निभाया, जबकि नवाज़उद्दीन सिद्दीक़ी ने पहली बार किंग ख़ान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। काबिल के साथ रईस का टकराव सुर्खियों में रहा था।

फरवरी

ये भी पढ़ें: मनोज तिवारी के फ़ैन बने फ़रहान अख़्तर, देख रहे हैं भोजपुरी फ़िल्में

साल के दूसरे महीने में हालात नहीं सुधरे। फरवरी में अक्षय कुमार की फ़िल्म जॉली एलएलबी 2 रिलीज़ हुई, जिसे सुभाष कपूर ने डायरेक्ट किया था। ये फ़िल्म लगभग 117 करोड़ का कलेक्शन करके सुपरहिट रही। तापसी पन्नू और अमित साध की रनिंग शादी अप्रत्याशित रूप से फ्लॉप रही। फ़िल्म महज़ एक करोड़ का कलेक्शन कर सकी। फरवरी का सबसे बड़ा झटका रहा रंगून। विशाल भारद्वाज निर्देशित इस फ़िल्म में पहली बार सैफ़ अली ख़ान, शाहिद कपूर और कंगना रनौत की तिकड़ी एक साथ आई, मगर दूसरे विश्व युद्ध की बैकग्राउंड में बने इस प्रेम त्रिकोण को दर्शकों ने प्यार नहीं दिया और फ़िल्म महज़ 23 करोड़ बटोकर फ्लॉप रही। 

मार्च

पहली तिमाही के आख़िरी महीने की शुरुआत कमांडो 2 से हुई। एक्शन एक्टर विद्युत जाम्वाल की ये फ़िल्म ब्लैक मनी जैसे महत्वपूर्ण और भावनात्मक मुद्दे पर आधारित थी, मगर दर्शकों का दिल ना पसीजा। देवेन भोजानी निर्देशित ये फ़िल्म लगभग 25 करोड़ जमा करने के बावजूद फ्लॉप रही। मार्च की पहली हिट रही बद्रीनाथ की दुल्हनिया, जिसने लगभग 112 करोड़ का कलेक्शन किया है। वरूण धवन और आलिया भट्ट की इस फ़िल्म को शशांक खेतान ने डायरेक्ट किया। डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान के अब्बास बर्मावाला ने इस साल बड़े अरमानों से अपने बेटे मुस्तफ़ा को मशीन के ज़रिए लांच किया, मगर ये लांचिंग फेल हो गई। मशीन लगभग 3 करोड़ का कलेक्शन करके फ्लॉप रही।

ये भी पढ़ें: गोलमाल अगेन के सेट पर इस सुपरस्टार की सरप्राइज़ विजिट, देखिए तस्वीर

मार्च की दूसरी दुखद फ्लॉप आ गया हीरो रही। इस फ़िल्म के ज़रिए गोविंदा ने एक कामयाबी कमबैक की आस लगाई थी, मगर दर्शकों ने ची-ची की सारी योजनाओं पर पानी फेर दिया। आ गया हीरो ने सिर्फ़ 1.30 करोड़ जमा किए हैं। लुटेरा के बाद डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवाने ट्रैप्ड लेकर लौटे। राजकुमार राव स्टारर इस फ़िल्म को क्रिटिक्स का तो सहारा मिला, मगर दर्शकों ने बेसहारा कर दिया, जिसके चलते लगभग ढाई करोड़ की रकम जमा करके फ़िल्म ने फ्लॉप की लिस्ट लंबी कर दी। 

ये भी पढ़ें: आशुतोष गोवारिकर की फ़िल्म में तीनों ख़ान, ख़ुद आशुतोष ने किया एलान

अनुष्का शर्मा की दूसरी होम प्रोडक्शन फ़िल्म फिल्लौरी की हालत भी कुछ अच्छी नहीं है। हालांकि ये नुक़सान में नहीं रहेगी। फिल्लौरी ने लगभग 23 करोड़ का कलेक्शन किया है, जिसके चलते ये एवरेज केटेगरी में आ गई है। वहीं इसके साथ रिलीज़ हुई अनारकली ऑफ़ आरा 50 लाख तक भी नहीं पहुंची, जिसमें स्वरा भास्कर ने लीड रोल निभाया था। 

हॉलीवुड 

ये भी पढ़ें: शाह रूख़ ने चुपके से काजोल को किस, दीपिका ने निशाना नहीं किया मिस

इन फ़िल्मों के अलावा साल की पहली तिमाही में तीन हॉलीवुड फ़िल्में भी रिलीज़ हुईं। दीपिका पादुकोण की पहली हॉलीवुड फ़िल्म xXx: Return Of Xander Cage ने इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर 35 करोड़ जमा किए। वहीं, ह्यू जैकमैन स्टारर लोगन ने लगभग 33 करोड़ का कलेक्शन किया, जबकि एमा वॉटसन स्टारर ब्यूटी एंड द बीस्ट अभी तक 16 करोड़ ही जमा कर सकी है।

(यहां बताते चलें कि कलेक्शंस के आंकड़े ट्रेड सूत्रों से लिए गए हैं। अंतिम आंकड़ों में फेरबदल संभव है) 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।