विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जग्गा जासूस से गोविंदा का, बाहुबली 2 से तमन्ना का और भी कई स्टार्स के रोल्स पर चली है कैंची

By Shikha SharmaEdited By:
Published: Wed, 12 Jul 2017 04:09 PM (IST)Updated: Wed, 12 Jul 2017 06:58 PM (IST)

ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपने सीन्स के काट दिए जाने का दुःख भी ज़ाहिर किया है और कई स्टार्स ...और पढ़ें

जग्गा जासूस से गोविंदा का, बाहुबली 2 से तमन्ना का और भी कई स्टार्स के रोल्स पर चली है कैंची
जग्गा जासूस से गोविंदा का, बाहुबली 2 से तमन्ना का और भी कई स्टार्स के रोल्स पर चली है कैंची

मुंबई। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ बड़ी मेहनत से अपने रोल के लिए तैयारियां करते हैं। अपने किरदार के लिए ये सेलेब्रिटीज़ स्टडीज़ करते है, अपने हाव-भाव से लेकर अपनी बॉडी तक ये सबकुछ बदल लेते हैं और कई बार इनकी मेहनत पर चल जाती कैंची और लोगों के सामने इनकी मेहनत आ भी नहीं पाती। 

हम बात कर रहे हैं उन स्टार्स की जिनके सीन्स या रोल्स को फ़िल्म की शूटिंग के बाद काट दिया जाता है। ऐसे कई स्टार्स हैं जिन्होंने अपने सीन्स के काट दिए जाने का दुःख भी ज़ाहिर किया है और कई स्टार्स ऐसे भी हैं जिनके सीन्स कट हो गए थे और लोगों को पता भी नहीं चला। 

यह भी पढ़ें: कंगना, कटरीना समेत इन 7 अभिनेत्रियों का लुक 'इतना' बदल गया, आप कह उठेंगे- Unbelievable

गोविंदा - जग्गा जासूस 

गोविंदा इस लिस्ट के सबसे लेटेस्ट सेलेब्रिटी हैं। फ़िल्म 'जग्गा जासूस' में उनका अच्छा खासा रोल था जिसके लिए उन्होंने शूटिंग भी कर ली थी, यहां तक कि उनका फर्स्ट लुक भी सामने आ गया था मगर लास्ट मोमेंट में फ़िल्म से उनके सीन्स नहीं बल्कि पूरा का पूरा रोल ही हटा दिया गया। इस बात से अपनी नाराज़गी जताते हुए गोविंदा ने सिर्फ़ इतना कहा कि एक एक्टर होने के नाते उन्होंने अपना काम कर दिया और अब आगे का काम डायरेक्टर्स का है।

माहिरा ख़ान - रईस 

शाह रुख़ ख़ान और माहिरा ख़ान की फ़िल्म 'रईस' फ़िल्म की शूटिंग से लेकर रिलीज़ तक कंट्रोवर्सी का हिस्सा रही हैं। माहिरा के पाकिस्तानी एक्ट्रेस होने की वजह से ना तो वो भारत आकर फ़िल्म को प्रमोट कर पाई और फ़िल्म के लेंथ को शोर्ट करने के लिए उनके कुछ सीन्स को भी काटा गया था।

फ़वाद ख़ान - ऐ दिल है मुश्किल

उरी अटैक्स के बाद पाकिस्तानी आर्टिस्ट भारत में पूरी तरह बैन हो गए थे और इसका असर करण जौहर की फ़िल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' पर बुरी तरह पड़ा। इस बैन की वजह से मल्टी स्टारर इस फ़िल्म का हिस्सा रहे फ़वाद के कई सीन्स को फ़िल्म से काट दिया गया। 

तमन्ना भाटिया - बाहुबली 2

बाहुबली 2 ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़े, हर कोई इस फ़िल्म की सक्सेस को लेकर ख़ुश था, सिर्फ़ तमन्ना को छोड़ कर। दरअसल, तमन्ना के कई सीन्स को इस फ़िल्म से काट दिया गया था। तमन्ना का कहना था कि फ़िल्म में डायलोग के साथ उनके कुछ ही सीन्स हैं और बहुत से सीन काट दिए गए हैं।

कंगना रनौत - रंगून 

फ़िल्म 'रंगून में कंगना रनौत के परफॉरमेंस की बहुत तारीफ़ें हुईं मगर, कहीं ना कहीं कंगना ख़ुश नहीं थी और वजह थी इस फ़िल्म से उनके सीन्स पर कैंची चलाना। कंगना का मानना था कि शाहिद और सैफ़ के मुकाबले उनके सीन्स को कम किया गया है।

बिपाशा बसु - हमशकल्स 

साजिद ख़ान की फ़िल्म 'हमशकल्स' ने बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाया, यह तो अप सभी जानते ही होंगे। जनता के साथ साथ इस फ़िल्म की हिरोइन बिपाशा बसु भी इस फ़िल्म से नाराज़ थी। बिपाशा का कहना था कि फ़िल्म में कई सीन्स ऐसे थे जहां वो कुछ नहीं पर सिम्पली खड़ी हैं बिना किसी डायलोग के और वो इस बात से काफ़ी नाराज़ भी हुई थीं।

अभिषेक बच्चन - कभी ख़ुशी कभी ग़म

जी हां, बहुत कम लोग जानते हैं कि फ़िल्म 'कभी ख़ुशी कभी ग़म' में अभिषेक बच्चन का किरदार भी था जिसे मेकर्स ने बाद में काट दिया। हालांकि, यह रोल सिर्फ़ 30 सेकेंड्स का था जहां अभिषेक करीना के साथ स्क्रीन शेयर करते नज़र आने वाले थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।