विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Teaser: फुकरे रिटर्न्स का टीज़र रिलीज़, चूचा और भोली पंजाबन आ रहे हैं हंसाने

By Rahul soniEdited By:
Published: Wed, 09 Aug 2017 04:18 PM (IST)

'फुकरे रिटर्न्स' को मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है जो कि 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Teaser: फुकरे रिटर्न्स का टीज़र रिलीज़, चूचा और भोली पंजाबन आ रहे हैं हंसाने
Teaser: फुकरे रिटर्न्स का टीज़र रिलीज़, चूचा और भोली पंजाबन आ रहे हैं हंसाने

मुंबई। फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' का टीज़र रिलीज़ हाल ही में किया गया है। इसमें जबरदस्त कॉमेडी का तड़का साफ-साफ देखा जा सकता है।

फिल्म 'फुकरे' का दिलचस्प किरदार चूचा और भोली पंजाबण तो आपको याद ही होगा। तो एक बार फिर चूचा अपने दोस्तों के साथ आपको हंसाने आ रहा है। दरअसल, फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' का टीज़र आ चुका है। अगर आपको याद हो तो फिल्म 'फुकरे' में सभी लड़के मिलकर भोली पंजाबन को जेल पहुंचा देते हैं। लेकिन 'फुकरे रिटर्न्स' के टीज़र में भोली पंजाबन जेल से बाहर आ चुकी है। आपको बता दें कि चूचा का किरदार एक्टर वरुण शर्मा ने निभाया है वही भोली पंजाबन की भूमिका एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने अदा की है। 

यह भी पढ़ें: दिलीप कुमार को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज

फिल्म में मुख्य कलाकार रिचा चड्ढा, पुलकित सम्राट, अली फज़ल, वरुण शर्मा और मनोज सिंह हैं। बताते चलें कि, इस फिल्म को मृगदीप सिंह लांबा ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।