विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'गंगनम स्‍टाइल' से धूम मचाने वाले सिंगर की कार दुर्घटनाग्रस्‍त

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 17 Jul 2015 05:21 PM (IST)

अपने गाने ‘गंगनम स्टाइल’ से दुनियाभर में धूम मचाने वाले दक्षिण कोरियाई पॉप स्टार साई तो आपको याद होंगे ही। चीन के एक शहर में उनकी रॉल्स रॉयस कार, बस से टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं पहुंची।

News Article Hero Image

बीजिंग। अपने गाने ‘गंगनम स्टाइल’ से दुनियाभर में धूम मचाने वाले दक्षिण कोरियाई पॉप स्टार साई तो आपको याद होंगे ही। चीन के एक शहर में उनकी रॉल्स रॉयस कार, बस से टकरा गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं पहुंची।

एक्टर के साथ महिला आइपीएस अफसर की फोटो पर मचा बवाल

‘चाइना डेली’ की रिपोर्ट के मुताबिक, साई 16 जुलाई को अपनी रॉल्स रॉयस कार से जा रहे थे। उसी दौरान चीन के झेजियांग प्रांत के हांग्जो में उनकी कार एक बस की चपेट में आ गई। हादसे के वक्त वो हांग्जो स्थित एक होटल जा रहे थे। बाद में उन्हें पोर्शे कंपनी की कार से रवाना किया गया।

कपिल शर्मा की सेहत में सुधार, फैंस को कहा थैंक्स

साई ने ‘गंगनम स्टाइल’ (2012) से रातोंरात प्रसिद्धि पाई। इसने यूट्यूब पर सर्वाधिक लोकप्रिय वीडियो होने का इतिहास रच दिया और रिलीज होने के बाद से अब तक 2.3 अरब से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसने 11 नवंबर, 2012 को फ्रैंकफर्ट में एमटीवी यूरोपियन म्यूजिक अवॉर्ड्स-2012 में बेस्ट वीडियो अवॉर्ड जीता।