विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ये करेंगी यो यो हनी सिंह के टीवी शो को होस्ट

By Edited By:
Updated: Fri, 20 Jun 2014 03:36 PM (IST)

यो यो हनी सिंह के रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' के लिए होस्ट की तलाश पूरी हो गई है। मॉडल और एक्ट्रेस गौहर खान इस

News Article Hero Image

मुंबई। यो यो हनी सिंह के रियलिटी शो 'इंडियाज रॉ स्टार' के लिए होस्ट की तलाश पूरी हो गई है। मॉडल और एक्ट्रेस गौहर खान इस शो की होस्ट बनेंगी।

बताया जाता है कि होस्ट के तौर पर गौहर खान को खुद हनी सिंह ने चुना। हनी सिंह को पता चला था कि गौहर खान इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की गई सेलेब्रिटी हैं और यही बात सुनकर हनी सिंह ने गौहर को अपनी शो की होस्ट बनाने का फैसला कर लिया।

इंडियाज रॉ स्टार का प्रसारण स्टार प्लस पर कब से शुरू होगा, इसका एलान अभी नहीं किया गया है। हनी सिंह इस शो के जज हैं।

क्लिक करके जानिए, किस तरह हनी सिंह की मौत की झूठी खबर से मचा हड़कंप

पढ़ें: गौहर खान से फ्रांस में हुई बदतमीजी, तो उनके बॉयफ्रेंड ने खोया आपा