विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हनी सिंह की मौत की झूठी खबर से सोशल मीडिया पर मचा हड़कंप

By Edited By:
Updated: Mon, 02 Jun 2014 02:11 PM (IST)

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें भी किस तरह आग की तरह फैलकर हड़कंप मचा सकती है, इसका एक नजारा आज देखने को मिला, जब यो यो हनी सिंह की मौत की खबर आग ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर फर्जी खबरें भी किस तरह आग की तरह फैलकर हड़कंप मचा सकती है, इसका एक नजारा आज देखने को मिला, जब यो यो हनी सिंह की मौत की खबर आग की तरह फैल गई।

सोशल नेटवर्किंग वेबसाइटों पर आज सुबह से एक फोटो बहुत तेजी से वायरल हुई, जिसमें हनी सिंह जैसा दिखने वाला एक युवक हॉस्पिटल में बेहोश दिखाया गया। इस तस्वीर के साथ खबर दी गई कि हनी सिंह की एक रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। जबकि यह खबर पूरी तरह फर्जी है। सच्चाई यह है कि हनी सिंह पूरी तरह सुरक्षित है। जो तस्वीर वायरल हुई है, वो दरअसल हनी सिंह के गाने 'ब्रिक मी बैक' से ली गई है।

बताया जा रहा है कि हनी सिंह फिलहाल दुबई में हैं, जहां वे एक बॉक्सिंग लीग की लॉन्चिंग के लिए गए थे। वैसे सोशल मीडिया पर इस तरह की अफवाह के शिकार होने वाले हनी सिंह अकेले सेलेब्रिटीज नहीं हैं। इससे पहले लता मंगेशकर और आशा पारेख जैसी हस्तियों की मौत की अफवाह ने भी इसी तरह उनके फैंस को सदमे में डाला था।

पढ़ें: यो यो हनी सिंह के कॉन्सर्ट में हुआ हंगामा

क्लिक करके देखिए सलमान की वो तस्वीर, जिसे फेसबुक पर मिले 14 लाख लाइक्स