विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गिप्पी ग्रेवाल की कॉमेडी फिल्म कैरी अॉन जट्टा 2 अगले साल आएगी

By Rahul soniEdited By:
Published: Sun, 30 Apr 2017 03:41 PM (GMT+05:30)

'कैरी अॉन जट्टा 2' फिल्म 2018 में रिलीज़ होगी। गिप्पी ने 'कैरी अॉन जट्टा 2' के बारे में ट्विटर पर ट्विट करके जानकारी दी है।

गिप्पी ग्रेवाल की कॉमेडी फिल्म कैरी अॉन जट्टा 2 अगले साल आएगी
गिप्पी ग्रेवाल की कॉमेडी फिल्म कैरी अॉन जट्टा 2 अगले साल आएगी

मुंबई। गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म 'कैरी अॉन जट्टा' 2012 में आई थी। इसके बाद अब इस फिल्म का सीक्वेल 'कैरी अॉन जट्टा 2' आएगी। यह फिल्म अगले साल 1 जून को रिलीज़ होगी।

बॉलीवुड फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' में पंजाबी एक्टर गिप्पी ग्रेवाल दिखेंगे। यह फिल्म इस 15 सितंबर को रिलीज़ होगी। इससे बाद गिप्पी की एक और फिल्म रिलीज़ होगी जो कि 'कैरी अॉन जट्टा' का सीक्वेल है। 'कैरी अॉन जट्टा 2' अगले साल 1 जून को रिलीज़ होगी। आपको बता दें कि, गायक, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, व एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के मुख्य किरदार में नई पंजाबी फिल्म 'मंजे बिस्तरे' 14 अप्रैल को बैसाखी के दिन रिलीज हुई थी। गिप्पी इस फिल्म के लेखक और निर्माता भी थे। आपको बता दें कि, 'कैरी अॉन जट्टा 2' इसके पहले पार्ट की ही तरह कॉमेडी फिल्म होगी।

यह भी पढ़ें: बाहुबली का ऐसा था डर कि इस फिल्म ने बदल लिया अपना रास्ता

गिप्पी ने 'कैरी अॉन जट्टा 2' के बारे में ट्विटर पर ट्विट करके जानकारी दी है। उन्होंने इसका पोस्टर भी शेयर किया था। फिल्म 2018 में रिलीज़ होगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।