Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'गोलमाल अगेन' 100 करोड़ क्लब से बस इतना दूर, 'बाहुबली2' से सीधी टक्कर

    By Manoj VashisthEdited By:
    Updated: Mon, 23 Oct 2017 11:11 AM (IST)

    इस साल अजय की ये दूसरी रिलीज़ है। बादशाहो बॉक्स ऑफ़िस पर ख़ास नहीं चली थी। मिलन लूथरिया डायरेक्टेड फ़िल्म ने महज़ 43.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन ओपनिंग व ...और पढ़ें

    'गोलमाल अगेन' 100 करोड़ क्लब से बस इतना दूर, 'बाहुबली2' से सीधी टक्कर
    'गोलमाल अगेन' 100 करोड़ क्लब से बस इतना दूर, 'बाहुबली2' से सीधी टक्कर

    मुंबई। बादशाहो की असफलता का अफ़सोस मना रहे अजय देवगन को आख़िरकार दिवाली ने मुस्कुराने की वजह दे दी है। 20 अक्टूबर को रिलीज़ हुई उनकी फ़िल्म गोलमाल अगेन बॉक्स ऑफ़िस पर शानदार चल रही है। 

    रिलीज़ के दो दिन में गोलमाल अगेन 58.51 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। फ़िल्म ने शुक्रवार को 30.14 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी, जबकि शनिवार को इसका कलेक्शन 28.37 करोड़ रुपए रहा। गोलमाल अगेन की कमाई के ये आंकड़े फ़िल्म की सॉलिड स्टार्स की गवाही दे रहे हैं। गोलमाल अगेन, इस फ्रेंचाइजी की चौथी फ़िल्म है। इसकी पहली तीन फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर अच्छी चलीं हैं। सिंघम के बाद अजय देवगन और डायरेक्टर रोहित शेट्टी के करियर की ये कामयाब फ्रेंचाइजी है। 

    यह भी पढ़ें: बॉक्स ऑफ़िस पर छा गयी सीक्रेट सुपरस्टार, तीन दिन में कमा लिये इतने करोड़

    गोलमाल अगेन ने सिर्फ़ इंडिया में ही नहीं ओवरसीज़ में भी पकड़ बना रखी है। फ़िल्म शनिवार तक 15 करोड़ रुपए से ज़्यादा जमा कर चुकी थी। घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर इस साल की सबसे बड़ी फ़िल्म बाहुबली2- द कंक्लूज़न है। बाहुबली2 ने ओपनिंग वीकेंड में 128 करोड़ का बिज़ेनस करके 100 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली थी। इस क्लब में दाखिल होने के लिए गोलमाल अगेन को 42 करोड़ और चाहिए। अगर फ़िल्म रविवार को ये कलेक्शन कर लेती है तो 100 करोड़ क्लब की मेहमान बन जाएगी। हालांकि कलेक्शंस की रफ़्तार देखते हुए माना जा रहा है कि फ़िल्म ओपनिंग वीकेंड में 100 करोड़ से कुछ पीछे रह सकती है।

    यह भी पढ़ें: 2017 के टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन की पूरी लिस्ट यहां पढ़िए

    इस साल अजय की ये दूसरी रिलीज़ है। इससे पहले आयी बादशाहो बॉक्स ऑफ़िस पर ख़ास नहीं चली थी। मिलन लूथरिया डायरेक्टेड फ़िल्म ने महज़ 43.30 करोड़ रुपए का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया था और 2017 के टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस की लिस्ट में नौवें स्थान पर है।