विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Top 10 ओपनिंग वीकेंड लिस्ट में क्या 'रईस' की जगह लेगी 'गोलमाल अगेन'?

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Mon, 04 Sep 2017 04:08 PM (IST)Updated: Mon, 23 Oct 2017 09:58 AM (IST)

आजकल किसी भी फ़िल्म की बॉक्स ऑफ़िस कामयाबी पक्की करने करने में ओपनिंग वीकेंड की अहमियत बढ़ गयी है, क्योंकि शुक्रवार...

Top 10 ओपनिंग वीकेंड लिस्ट में क्या 'रईस' की जगह लेगी 'गोलमाल अगेन'?
Top 10 ओपनिंग वीकेंड लिस्ट में क्या 'रईस' की जगह लेगी 'गोलमाल अगेन'?

मुंबई। साल 2017 हिंदी फ़िल्मों के लिए काफ़ी चौंकाने वाला रहा है। स्टारडम और बड़े-बड़े बजटों को छोटी और कंटेंट वाली फ़िल्में चुनौती दे रही हैं।

आजकल किसी भी फ़िल्म की बॉक्स ऑफ़िस कामयाबी पक्की करने करने में ओपनिंग वीकेंड की अहमियत बढ़ गयी है, क्योंकि शुक्रवार को रिलीज़ होने वाली फ़िल्में पहले तीन दिन में जितना अधिक बिज़नेस कर लेती हैं, बाद में उतना ही प्रेशर कम हो जाता है। 20 अक्टूबर को 'गोलमाल अगेन' रिलीज़ हो गयी और फ़िल्म के शानदार ओपनिंग कलेक्शंस ने इसकी टॉप 10 ओपनिंग वीकेंड की लिस्ट में जगह पक्की कर दी है। बस देखना ये है कि कौन से प्लेस पर रहती है। माना जा रहा है कि शाह रुख़ ख़ान की रईस को गोलमाल अगेन दूसरे स्थान पर रिप्लेस कर सकती है। फ़िलहाल ओपनिंग वीकेंड के हिसाब से टॉप 10 की लिस्ट ये रही-

यह भी पढ़ें: अक्टूबर में वरुण-बनीता समेत ये 14 जोड़ियां बड़े पर्दे पर आएंगी पहली बार

'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' नंबर 10 पर है। फ़िल्म ने 43.05 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया। फ़िल्म में वरुण धवन और आलिया भट्ट ने लीड रोल निभाये।

यह भी पढ़ें: बादशाहो ने लूट लिया ख़ज़ाना देखती रह गयी सावधान पुलिस, चोरी पर आधारित 10 फ़िल्में

मिलन लूथरिया की फ़िल्म 'बादशाहो' नौवें स्थान पर है, जिसने 43.30 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में किया है। फ़िल्म में अजय देवगन, इमरान हाशमी, इलियाना डिक्रूज़, ईशा गुप्ता और विद्युत जाम्वाल ने लीड रोल्स निभाये। 

इम्तियाज़ अली निर्देशित 'जब हैरी मेट सेजल' 8वें स्थान पर है, जिसने ओपनिंग वीकेंड में 45.75 करोड़ जमा किये थे। फ़िल्म में शाह रुख़ ख़ान और अनुष्का शर्मा ने लीड रोल निभाये।

नंबर 7 पर रही अक्षय कुमार की 'जॉली एलएलबी2' ने ओपनिंग वीकेंड में 50.46 करोड़ का कारोबार किया। सुभाष कपूर निर्देशित फ़िल्म में हुमा कुरैशी पहली बार अक्षय के साथ नज़र आयीं।

यह भी पढ़ें: विवेगम एक्टर की फ़िल्म में अक्षय कुमार निभाएंगे ये रोल... नाम है बड़ा LOL

 

अक्षय की दूसरी रिलीज़ 'टॉयलेट प्रेम कथा' 51.45 करोड़ के कलेक्शन के साथ इस लिस्ट में छठे स्थान पर है। इस फ़िल्म को श्रीनारायण सिंह ने डायरेक्ट किया और भूमि पेडनेकर ने फ़ीमेल लीड रोल प्ले किया।

पांचवे स्थान पर आ गयी है कि वरुण धवन की फ़िल्म जुड़वा2, जिसने ओपनिंग वीकेंड में 59.25 करोड़ जमा किया है। डेविड धवन निर्देशित फ़िल्म में जैकलीन फ़र्नांडिस और तापसी पन्नू ने फ़ीमेल लीड रोल्स निभाये।

यह भी पढ़ें: ये हैं बॉलीवुड के 5 डायलॉगबाज़, जो बनाते हैं फ़िल्मों को एंटरटेनिंग

सलमान ख़ान की फ़िल्म 'ट्यूबलाइट' ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन की लिस्ट में नंबर 4 पर है, जिसने 64.77 करोड़ जमा किये। कबीर ख़ान डायरेक्टेड फ़िल्म में सोहेल ख़ान सलमान के भाई के रोल में दिखायी दिये।

तीसरे नंबर पर रितिक रोशन की फ़िल्म 'काबिल' आयी है, जिसने 67.46 करोड़ का बिज़नेस ओपनिंग वीकेंड में किया। फ़िल्म को संजय गुप्ता ने डायरेक्ट किया और यामी गौतम पहली बार रितिक के साथ नज़र आयीं। 

शाह रुख़ ख़ान की 'रईस' 93.24 करोड़ का कलेक्शन ओपनिंग वीकेंड में करके दूसरे स्थान पर रही है। राहुल ढोलकिया निर्देशित फ़िल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा ख़ान ने फ़ीमेल लीड रोल निभाया। 

यह भी पढ़ें: शुभ मंगल सावधान समेत इन 11 फ़िल्मों के विषय बोल्ड, पर बात करना ज़रूरी

 

... और ओपनिंग वीकेंड की लिस्ट में अभी तक नंबर वन है 'बाहुबली- द कंक्लूज़न', जिसने 128 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। ग़ौर करने वाली बात ये है कि 'बाहुबली2' तेलुगु फ़िल्म है, जिसे हिंदी में डब करके रिलीज़ किया गया था। एसएस राजामौली निर्देशित फ़िल्म में प्रभास, राणा दग्गूबटी और अनुष्का शेट्टी ने लीड रोल्स निभाये। (सभी आंकड़े ट्रेड सोर्सेज़ से लिये गये हैं)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।