यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 23, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अमिताभ के बाद अब गोविंदा भी बनेंगे यूपी के किसान
अमिताभ बच्चन के बाद अब गोविंदा भी यूपी के किसान बनेंगे और खेती करेंगे। उन्हें लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में 30 बीघा की एक जमीन देखी है और उन्हें ये पसंद भी आ गई है। खबर के मुताबिक, उन्होंने ये डील फाइनल भी कर ली है।

लखनऊ। अमिताभ बच्चन के बाद अब गोविंदा भी यूपी के किसान बनेंगे और खेती करेंगे। उन्हें लखनऊ के मोहनलालगंज इलाके में 30 बीघा की एक जमीन देखी है और उन्हें ये पसंद भी आ गई है। खबर के मुताबिक, उन्होंने ये डील फाइनल भी कर ली है।
बता दें कि अमिताभ बच्चन ने लखनऊ के काकोरी में खेती के लिए 35 बीघा जमीन खरीदी है। जबकि गोविंदा ने मोहनलालगंज में एक जमीन पर सहमति जताई है। सूत्रों की मानें तो यह जमीन मूल रूप से 1980 के कुख्यात स्मगलर हाजी मस्तान का था, जिसने इस जमीन को अब्दुल्ला नामक एक स्थानीय ग्रामीण को दे दिया।
अनुष्का शर्मा से पूछ लिया गया कुछ ऐसा कि हो गईं कन्फ्यूज
वो यहां एक पॉल्ट्री फॉर्म चलाता है। गोविंदा ने बुधवार को अपनी पत्नी सुनीता के साथ रानी खेड़ा गांव जाकर इस जमीन को देखा और फिर इसे खरीदने पर अपनी सहमति जता दी। इस दौरान गोविंदा को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ भी जुट गई।
'अहल्या' बनकर छाईं राधिका आप्टे ने किया प्यार का इजहार
गोविंद ने ग्रामीणों से बातचीत में बिजली की स्थिति के बारे में भी पूछताछ की। ये भी पता लगाने की कोशिश की उस इलाके में कौन सी फसल होती है। खैर, जमीन की रजिस्ट्री के लिए जिला अधिकारियों से संपर्क कर लिया गया है और इस वीकेंड से पहले ही ये काम पूरा होने की उम्मीद है। लखनऊ में गोविंदा के कुछ रिश्तेदार रहते हैं।
