विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सिमरन विवाद पर अब भड़के हंसल मेहता, मामला कंगना के क्रेडिट का

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Sat, 20 May 2017 01:27 PM (GMT+05:30)

हंसल मेहता ने एक लम्बा पोस्ट लिखा है - " हां मैं दोषी हूं, फिल्मों को स्पेशल बनाने में योगदान ...और पढ़ें

सिमरन विवाद पर अब भड़के हंसल मेहता, मामला कंगना के क्रेडिट का
सिमरन विवाद पर अब भड़के हंसल मेहता, मामला कंगना के क्रेडिट का

 मुंबई। फिल्म सिमरन में राइटर के तौर कंगना रनौत को क्रडिट दिए जाने को लेकर लेखक अपूर्व असरानी के लगाए गए इल्ज़ाम पर हंसल मेहता ने चुप्पी तोड़ी है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख कर उन्होंने खूब खरी खोटी सुनाई है।

बता दें कि लेखक अपूर्व असरानी दिनों कहा था कि फिल्म सिमरन की स्क्रिप्ट उन्होंने लिखी है लेकिन कंगना रनौत को क्रेडिट दे दिया गया है। इस फिल्म के निर्देशक हंसल मेहता ने एक लम्बा पोस्ट लिखा है - " हां मैं दोषी हूं, फिल्मों को स्पेशल बनाने में योगदान देने वालों को क्रेडिट दे कर। आगे भी ऐसा ही करता रहूंगा। लेकिन आपके डेस्परेशन और सिम्पैथी हासिल करने वाली तरकीबों से मेरी फिल्म को नुकसान होने वाला नहीं है। मेरी रीढ़ की हड्डी मजबूत हो या कमजोर वो सिर्फ मेरी फिल्म के लिए है। मैं सोशल मीडिया पर लगाए जाने वाले आरोपों, शोर शराबे या किसी तरह के ब्लैकमेल से प्रभावित होने वाला नहीं हूं। मुझे फिल्मों के लिए प्यार और इज़्ज़त से काम करने वाले अपने सहयोगियों के अलावा किसी और को सफाई देने की जरुरत नहीं है। और इस तरह के मामले में कूदने वालों को मेरी मुफ्त सलाह है कि जाओ अपना काम करो। एक फिल्म को बनाने में की जाने वाले दर्द और तकलीफ को महसूस करो और फिर उसका क्रेडिट लो।"

यह भी पढ़ें: कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन का यह होगा एजेंडा

 

अपूर्व ने भी हंसल की पोस्ट का जवाब देते हुए कहा है कि जितनी बार उन्होंने ' मेरी फिल्म ' का इस्तेमाल किया है अगर उतनी बार सच्ची बताई होती तो आज वो इस अपमानजनक परिस्थिति में नहीं होते।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।