विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें कैसी रही बच्चन, आमिर, सलमान, अजय देवगन, अक्षय और शाह रुख़ ख़ान की दिवाली

By Hirendra JEdited By:
Published: Fri, 20 Oct 2017 08:54 AM (GMT+05:30)Updated: Sun, 22 Oct 2017 08:02 AM (GMT+05:30)

उम्मीद है आपकी भी दिवाली अपने परिजनों के साथ खुशियों से भरी रही होगी।

जानें कैसी रही बच्चन, आमिर, सलमान, अजय देवगन, अक्षय और शाह रुख़ ख़ान की दिवाली
जानें कैसी रही बच्चन, आमिर, सलमान, अजय देवगन, अक्षय और शाह रुख़ ख़ान की दिवाली

मुंबई। गुरुवार को देश भर में रौशनी और खुशियों के पर्व दिवाली की धूम रही। बॉलीवुड ने भी रौशनी के इस पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। बच्चन से लेकर खांस तक और कपूर से लेकर कुमार तक सब दिवाली के जश्न में डूबे नज़र आये। मायानगरी मुंबई जगमागते दियों से सज गयी थी।

आम जन के साथ-साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की दिवाली भी इस बार स्पेशल रही। बिग बी ने अपने घर पर धन और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी की पूजा की। पूरा परिवार इस मौके पर साथ नज़र आया। पत्नी जया बच्चन, पुत्र अभिषेक बच्चन, बहु ऐश्वर्या और पोती आराध्या की इन तस्वीरों को देखकर बच्चन परिवार की दिवाली का अंदाज़ा लगाया जा सकता है। 

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड में दिवाली की धूम जारी, देखें ये चुनिंदा तस्वीरें

आमिर ख़ान के लिए यह दिवाली और भी ख़ास है क्योंकि इस अवसर पर उनकी फ़िल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' जो रिलीज़ हो रही है। आमिर ने अपने घर पर दिवाली की एक ज़बरदस्त पार्टी दी।  इस पार्टी में मुकेश अंबानी समेत कई स्टार्स शामिल हुए। आमिर अपनी पत्नी किरण राव और अपने छोटे बेटे आज़ाद के साथ सभी मेहमानों का स्वागत करते नज़र आये। 

शाह रुख़ ख़ान भी दिवाली के दिन बहुत बिजी रहे। वो बारी-बारी से आमिर और अनिल कपूर दोनों की दिवाली पार्टी में शामिल हुए। उन्होंने दिवाली अपने इन्हीं दोस्तों के साथ सेलिब्रेट की। 

जबकि, दिवाली के मौके पर सलमान ख़ान अपनी बहन अर्पिता के घर पर नज़र आये। अर्पिता ने अपने घर पर दिवाली की पार्टी रखी थी, जिसमें पूरा ख़ान परिवार शामिल हुआ।  

अजय देवगन ने पत्नी काजोल और बच्चों के साथ दिवाली मनाई। काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी भी परिवार के साथ इस मौके पर मौजूद थीं। 

अगर बात अक्षय कुमार की करें तो अक्षय भी अपनी फैमिली के साथ ही दिवाली सेलिब्रेट करते देखे गए। ट्विंकल खन्ना के साथ उनकी यह तस्वीर बता रही है कि उन्होंने दिवाली खूब इंजॉय किया।  

यह भी पढ़ें: केदारनाथ की शूटिंग के बाद पहली बार दिखीं सारा अली ख़ान, सुशांत संग कृति सनोन भी साथ

तो कुछ ऐसी रही बच्चन से लेकर आमिर, शाह रुख़, सलमान, अक्षय और अजय देवगन की दिवाली। उम्मीद है आपकी भी दिवाली अपने परिजनों के साथ खुशियों से भरी रही होगी।  

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।