विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीचर्स डे पर इन सितारों ने स्‍कूली दिनों को किया याद, इमरान का किस्‍सा है बेहद मजेदार

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 05 Sep 2016 01:31 PM (IST)

टीचर्स डे पर कई बॉलीवुड सितारों ने अपने स्‍कूली दिनों को याद किया और मजेदार किस्‍से भी बताए। इनमें इमरान हाशमी के साथ अर्जुन रामपाल का किस्‍सा भी बहुत मजेदार है।

News Article Hero Image

मुंबई, पीटीआई। इमरान हाशमी, अर्जुन रामपाल, कार्तिक आर्यन और शिल्पा शेट्टी जैसे बॉलीवुड सितारों ने टीचर्स डे के मौके पर अपने स्कूली दिनों को याद किया। बॉलीवुड के ‘सीरियल किसर’ इमरान ने माना कि एक टीचर पर उनका दिल आ गया था। इमरान ने बताया, ‘जब मैं तीसरी या चौथी कक्षा में था तो एक टीचर के प्रति मेरे मन में आकषर्ण पैदा हो गया था, लेकिन मेरे सबसे अच्छे टीचर्स में से एक थे मेरे मैथ के प्रोफेसर, जो वास्तव में कड़ी मेहनत करते थे। वह मेरे ट्यूशन टीचर भी थे और सुबह 4:30 बजे से कक्षाएं लेनी शुरू कर देते थे। उतनी जल्दी जागने के बारे में कल्पना कीजिए।'

राधिका आप्टे की 'पार्च्ड' इस डेट को होगी रिलीज, इसके ही न्यूड सीन हो गए थे लीक

वहीं अर्जुन रामपाल के साथ स्थिति विपरीत थी। उन्होंने बताया, ‘मैं अच्छे और शरारती दोनों ही रूप में अपने टीचर्स का पसंदीदा छात्र था। मुझे लगता है कि उनके मन में मेरे प्रति आकषर्ण था। मैं मुश्किल से निकलना जानता था।' जबकि शिल्पा शेट्टी का मानना है कि उनकी मां उनके जीवन की सबसे अच्छी टीचर थीं।

सनी लियोन करने जा रहीं कुछ ऐसा जो नहीं कर पाई कोई बॉलीवुड हीरोइन

‘जय हो’ से अपने फिल्मी करियर की शुरआत करने वाली डेजी शाह ने कहा कि वह पर्दे पर एक छात्रा का किरदार निभाना चाहेंगी। ‘प्यार का पंचनामा’ से पहचान बनाने वाले कार्तिक आर्यन ने कहा कि वह बहुत शरारती छात्र थे और आखिरी बेंच पर बैठते थे। मगर ‘दबंग’ में विलेन का किरदार निभाने वाले सोनू सूद अपने स्कूली दिनों में बुरे छात्र नहीं थे। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत अच्छा छात्र था। बहुत गंभीर और आज्ञाकारी। बहुत गंभीर होने के कारण टीचर्स मुझे हमेशा पसंद करते थे।'