विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, तुषार के बेटे लक्ष्य की पहली फोटो, पोते के साथ जितेंद्र आए नजर

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Tue, 28 Jun 2016 12:35 PM (IST)

तुषार कपूर के बेटे लक्ष्य की पहली फोटो सामने आई हैं। इस फोटो में जितेंद्र अपने पोते के साथ लेटे हुए नजर आ रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। हाल ही में तुषार कपूर एक बेटे के पिता बने हैं। बेटे का नाम उन्होंने लक्ष्य रखा है। तुषार का कहना है कि बेटे की शक्ल उनसे मेल खाती है। तो चलिए आप भी देख लिजिए तुषार के बेटे की ये पहली तस्वीर जो अपने बाबा जितेंद्र की गोद में चैन की नींद ले रहे हैं।

कपिल शर्मा से मिला कृष्णा अभिषेक को सबक, चीची मामा से मागेंगे माफीबच्चें की शक्ल देख कर तो वाकई तुषार की बातों पर विश्वास करने का मन कर रहा है। लक्ष्य का चेहरा अपने पापा तुषार से काफी मिल रहा है। अपने पोते के साथ जितेंद्र भी काफी सुकून में लेटे नजर आ रहे हैं। बता दें तुषार 40 साल के होने जा रहे हैं और उन्होंने अभी तक शादी भी नहीं की है। उनका ये बेटा सेरोगेसी के जरिए हुआ है।

पिता बने तुषार बेटे के जन्म से काफी खुश हैं एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा,'मैं बहुत खुश हूं कि मैंने बहुत अच्छा फैसला लिया। मेरा परिवार अब पूरा हो गया है। हम पांच हैं। बेटे के दादा-दादी, मैं, मेरी बहन और छोटा सा लक्ष्य।'

कृति और सुशांत छुप-छुपकर उठा रहे हैं छुट्टियों का मजा

आईवीएफ और सेरोगेसी तकनीक के जरिए किसी स्टार के घर में बच्चे का जन्म ये कोई पहला मामला नहीं है। शाहरुख खान और आमिर खान भी सेरोगेसी के जरिए पापा बन चुके हैं। वहीं सुष्मिता सेन ने दो बेटीयों को गोद लिया है और वो बतौर सिंगल मदर उनका पालन पोषण कर रही हैं।