विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कृति और सुशांत छुप-छुपकर उठा रहे हैं छुट्टियों का मजा

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Tue, 28 Jun 2016 10:40 AM (IST)

कृति सेनन और सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों फिल्म 'राबता' की शूटिंग से फुर्सत निकाल कर छुप-छुपकर छुट्टियों का मजा उठा रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। कृति सेनन लाख ये बोल लें की वो और सुशांत सिंह राजपूत सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, लेकिन उन्हें कौन समझाए की प्यार छुपाए नहीं छुपता है। फिल्म 'राबता' की शूटिंग से दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा है, और अब तो ये दोनों छुप-छुपकर एक दूसरे से मिलने का मौका भी तलाशने लगे हैं।

सलमान खान ने उड़ाई खिल्ली, भड़की दीपिका ने ऐसे लिया बदला

जी हां 'बॉलीवुडलाइफ' की खबर के मुताबिक कृति सेनन आए दिन सुशांत के नए घर पर उनसे मुलाकात करने पहुंचती हैं। इतना ही नहीं पिछले हफ्ते तो ये दोनों से छोटे से वेकेश पर भी गए थे। थाइलैंड में इनकी मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग खत्म होने के बाद फिल्म की पूरी यूनिट ने वापसी कर ली लेकिन सुशांत और कृति वहां ही रूक गए है और कुछ दिनों क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करने के बाद ही इंडिया वापसी करेंगे। अब कृति आप ही बताईए ये प्यार नहीं तो और क्या है।

आलिया भट्ट ने बताया, कैसा लगता है जब होता है बलात्कार...

दिनेश विजान निर्देशित फिल्म 'राबता' में कृति और सुशांत की जोड़ी पहली बार देखनें को मिलेगी। फिल्म में सुशांत स्टंट करते नजर आएंगे। दीपिका पादुकोण भी फिल्म में मेहमान की भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में बुडापोस्ट में उन्होंने अपनी शूटिंग खत्म ही है। 12 फरवरी को फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।