विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जॉली एलएलबी 2 के नए गाने में देखिये अक्षय-हुमा का 'बावरापन' !

By ShikhasEdited By:
Updated: Wed, 11 Jan 2017 12:21 PM (IST)

हमें यकीन है कि इस गाने को सुनने के बाद आपका मन भी बावरा हो जाएगा!

News Article Hero Image

मुंबई। अक्षय कुमार और हुमा क़ुरैशी इन दिनों ज़ोरो-शोरो से अपनी आने वाली फिल्म जॉली एलएलबी 2 को प्रमोट कर रहें हैं। यह फ़िल्म एक कोर्टरूम कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है जिसमें पहली बार अक्षय और हुमा को साथ देखा जाने वाला है।

इस साल की फ्रेश जोड़ी में से एक हुमा और अक्षय की केमिस्ट्री इस फ़िल्म के ट्रेलर में साफ़ दिखाई दे रही थी और अब सामने आया है इस फ़िल्म का नया गाना जिसमें आपको दिखेगा अक्षय और हुमा का बावरापन !

इसे भी पढ़ें- अवॉर्ड्स नॉमिनेशन में अक्षय हुए इग्नोर तो ट्विटर पर भड़के लोग

अक्षय और हुमा इस तरह अपनी रोमांटिक केमिस्ट्री से हमें इम्प्रेस करेंगे, ये हम नहीं जानते थे।फ़िल्म के नए गाने 'बावरा मन' को जुबीन नौटीयाल और नीति मोहन ने गाया है और इसके बोल लिखे हैं ज़ुनैद वासी ने! हमें यकीन है कि इस गाने को सुनने के बाद आपका मन भी बावरा हो जाएगा!

जॉली एलएलबी 2 अगले महीने 10 तारीख़ को रिलीज़ होगी। यह फ़िल्म साल 2013 में आई फिल्म जॉली एलएलबी की सीक्वल है। यह दोनों फ़िल्में सुभाष कपूर के डायरेक्शन में बनी है। मज़े की बात यह है कि फिल्म जॉली एलएलबी के लीड अरशद वारसी भी इसी दिन अपनी फ़िल्म इरादा रिलीज़ कर रहे है। ये तो जॉली एलएलबी VS जॉली एलएलबी 2 हो गया!