विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिये क्या है बॉलीवुड से हॉलीवुड की उड़ान भरने वाली प्रियंका चोपड़ा का न्यू इयर रिज़ोल्यूशन!

By ShikhasEdited By:
Published: Fri, 30 Dec 2016 04:31 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 01 Jan 2017 10:51 AM (GMT+05:30)

यह जानना हमारे लिए बहुत इंट्रेस्टिंग होता है कि ये स्टार्स कौनसे रिज़ोल्यूशन बना रहें हैं! है ना?

News Article Hero Image

मुंबई। नया साल जैसे की आपके दरवाज़े पर खड़ा है और दस्तक दे रहा है। हर कोई इसका स्वागत बड़ी धूमधाम से कर रहा हैं। पार्टीज़, हॉलिडेज़, ट्रिप्स के साथ साथ लोग नए साल के लिए बरसों से चले आ रहे रिवाज़ 'रिज़ोल्यूशन' भी प्लान कर रहें हैं। हालाँकि, कुछ ही समय बाद ज्यादातर लोग इसे तोड़ भी देते हैं!

कुछ ऐसे ही रिज़ोल्यूशन हमारे बॉलीवुड सलेब्स भी करतें हैं और बड़े प्यार से इस बात को स्वीकारतें भी हैं कि वो दो दिन बाद ही इसे भूल जातें हैं। मगर, यह जानना हमारे लिए बहुत इंट्रेस्टिंग होता है कि ये स्टार्स कौनसे रिज़ोल्यूशन बना रहें हैं! है ना? जानिये क्या है बॉलीवुड से हॉलीवुड की उड़ान भरने वाली प्रियंका चोपड़ा का न्यू इयर रिज़ोल्यूशन!

इसे भी पढ़ें- प्रियंका चोपड़ा को सता रही थी इस बात की चिंता, और फिर...

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों भारत आई हुई हैं और पार्टीज़ करने में बिजी हैं! आपको बता दें कि नए साल का स्वागत वो अपनी मां और भाई के साथ अपने मिनी वेकेशन के ज़रिये कर रहीं हैं। ऐसे में जब प्रियंका से नए साल के रिज़ोल्यूशन के बारे में पूछा तो उन्होंने हंसते हुए कहा, "मैं रिज़ोल्यूशन नहीं बनाती क्यूंकि मैं उन्हें 3 जनवरी को ही तोड़ देतीं हूँ लेकिन, इस साल मैंने तय किया है कि मैं और हेल्थी बनूंगी!"

इसे भी पढ़ें- बैग पैक करके कहां निकली ये सवारी? फिर साथ दिखाई दिए सोनम कपूर-आनंद अहूजा!

मैं इस साल कॉफ़ी छोड़ना चाहतीं हूँ, अच्छे से सोना चाहतीं हूँ, जिम जाना चाहतीं हूँ! यही मेरे रिज़ोल्यूशन्स हैं और मैं जानतीं हूँ कि मैं ऐसा नहीं करने वाली मगर, हां मैं कोशिश ज़रूर करूंगी," प्रियंका ने कहा। वैसे, बात तो सही है, रिज़ोल्यूशन्स को निभा पाना मुश्किल होता है, है ना?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।