विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका चोपड़ा को सता रही थी इस बात चिंता , और फिर ...

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 30 Dec 2016 01:36 PM (IST)Updated: Fri, 30 Dec 2016 03:31 PM (IST)

प्रियंका ने बताया कि बॉलीवुड में आने से पहले उसे एक्टिंग नहीं आती थी और ना ही वो किसी एक्टिंग स्कूल में गई ।

News Article Hero Image

मुंबई। अमरीकी टीवी शो ' क्वांटिको ' में काम करने के बाद दुनिया भर में अपने नाम का डंका बजवा चुकी प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंच चुकी हैं लेकिन कुछ महीने पहले तक उन्हें एक चिंता खाये जा रही थी। क्या विदेश में भी मेरा नाम होगा ?

प्रियंका चोपड़ा को शुरू से ही एक्टिंग और ग्लैमर की दुनिया में नाम कमाने का जुनून था। वो इंजीनियर बनने वाली थीं इसलिए कभी एक्टिंग स्कूल में ही नहीं गई लेकिन आज जिस मुकाम पर है उस पर उन्हें नाज़ है। लेकिन समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में प्रियंका ने अपनी एक चिंता ज़िक्र किया है। प्रियंका ने कहा " एक भारतीय अभिनेत्री होने के नाते मेरी सबसे बड़ी चिंता ये थी कि क्या ग्लोबल एंटरटेमेंट इंडस्ट्री इंडियन एक्ट्रेस को लीड रोल में स्वीकार करेगी। कभी ऐसा हुआ नहीं था पहले। ये भी चिंता थी कि क्या मैं वहां जा कर अच्छा काम कर पाऊंगी। लेकिन जैसा रेस्पॉन्स मिला उसके बाद तो अब सिर्फ यही सोचती हूं कि और कितना अच्छा काम करुं। "

संजय दत्त की बायोपिक का नाम बताइए और ये बड़ा ईनाम ले जाइए !

प्रियंका ने साथ ही ये भी साफ़ कर दिया कि विदेश में जा कर उसे अपनी एक्टिंग को लेकर कोई संदेह नहीं था क्योंकि भारत में उन्हें बेहतरीन फिल्मकारों ने एक्टिंग के बहुत सारे काम सीखा दिए थे। प्रियंका ने बताया कि बॉलीवुड में आने से पहले उसे एक्टिंग नहीं आती थी और ना ही वो किसी एक्टिंग स्कूल में गई लेकिन सबकुछ अपने दम पर सीखा। प्रियंका कहती हैं " मैं हमेशा काम के लिए तैयार रहती हूं। किसी भी काम को हल्के में नहीं लेती और 120 प्रतिशत तक मेहनत करती हूं। फिर चाहे सफलता मिले या नहीं। मैं हमेशा अपने रास्ते खुद बनाती हूं किसी दूसरे के नक्शेकदम पर चलना पसंद नहीं है। "

साऊथ की फिल्म में काजोल का ऐसा होगा रोल , जानकार हैरान होंगे आप !

ये बात सही है कि ' क्वांटिको ' और ' बेवॉच ' के बाद प्रियंका का नाम पूरी दुनिया जान गई है। हाल ही में वो इंडिया लौंटी हैं और अब यहां सिर्फ हिंदी फिल्मों में काम ही नहीं करेंगी बल्कि अलग अलग भाषाओं में फिल्मों को प्रोड्यूस करने का अपना सपना भी पूरा करेंगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।