विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय की 'हॉलीडे' ने तोड़ा जय हो और 2 स्टेट्स का रिकॉर्ड

By Edited By:
Updated: Sun, 15 Jun 2014 09:48 AM (IST)

अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'हॉलीडे' को रिलीज हुए भले ही एक हफ्ता बीच चुका है, लेकिन इस शुक्रवार को भी फिल्म का

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म 'हॉलीडे' को रिलीज हुए भले ही एक हफ्ता बीच चुका है, लेकिन इस शुक्रवार को भी फिल्म का जलवा कायम रहा। हॉलीडे ने इस शुक्रवार को लगभग 5 करोड़ रुपए की कमाई की और दूसरे शुक्रवार को कलेक्शन के मामले में हॉलीडे ने 2014 की दो सबसे कामयाब फिल्मों जय हो और 2 स्टेट्स को पीछे छोड़ दिया।

2014 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली सलमान की फिल्म ने जय हो ने दूसरे शुक्रवार को 3.30 करोड़ का कारोबार किया था। जबकि साल की दूसरे सबसे कामयाब अर्जुन कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 2 स्टेट्स ने दूसरे शुक्रवार को 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया था। इस लिहाज से हॉलीडे रिलीज होने के बाद दूसरे शुक्रवार को इस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

हॉलीडे शुक्रवार तक 73 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है और माना जा रहा है कि यह फिल्म 100 करोड़ क्लब में जगह बना सकती है।

क्लिक करके पढ़ें हॉलीडे का रिव्‍यू

पढ़ें: शाहिद कपूर के लिए घर से भागी एक टीचर