विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टूटने लगा है हनी सिंह का तिलस्म!

By Edited By:
Published: Wed, 25 Dec 2013 04:26 PM (IST)Updated: Wed, 25 Dec 2013 04:28 PM (IST)

गुड़गांव,(बिरंचि सिंह)। हनी सिंह के संगीत का जादू कम नहीं हुआ है। उनके गीत गुनगुनाने वाले पांच साल के बच्चे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गुड़गांव,(बिरंचि सिंह)। हनी सिंह के संगीत का जादू कम नहीं हुआ है। उनके गीत गुनगुनाने वाले पांच साल के बच्चे भी हैं, लेकिन गायक हनी सिंह का देर से आना लोगों को अखरने लगा है। मंगलवार को देर से स्टेज पर आने से लोगों का धैर्य इस कदर जवाब दे चुका था कि हनी सिंह के कार्यक्रम शुरू होने के आधा घंटे बाद लोगों ने कार्यक्रम स्थल से निकलना शुरू कर दिया था।

पढ़ें : गुलजार का लिखा गाना गाएंगे हनी सिंह

मौका था, 'पीपुल्स फार एनिमल' के लिए फंड जुटाने का। सांसद मेनका गांधी की इस संस्था ने हनी सिंह की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें गुड़गांव के लेजरवैली पार्क में बुलाया था। कार्यक्रम शाम को सात बजे शुरू होना तय था। समय से पहले आने वाले श्रोताओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए एक घंटा पहले प्रवेश के लिए छूट दे दी गई थी। चूंकि पंजाब में अपने कार्यक्रम देरी से शुरू करने के लिए हनी सिंह विख्यात हो चुके हैं। इसलिए हरियाणा विशेषकर, गुड़गांव के लोगों को उम्मीद थी कि हनी सिंह का कार्यक्रम देर से ही शुरू होगा लेकिन इतनी देर से भी नहीं की दो घंटे तक इंतजार करना पड़े।

हालांकि हनी सिंह का यह कार्यक्रम गुड़गांव में पहली बार नहीं हो रहा है। इस वर्ष के दौरान हनी सिंह तीन बार गुड़गांव में आ चुके हैं। हर बार उनका कार्यक्रम देरी से शुरू हुआ। मंगलवार की रात को भी उनका कार्यक्रम निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे देरी से शुरू हुआ, लेकिन तब तक ठंड बहुत बढ़ चुकी थी। खुले आकाश के नीचे खड़े होने में परेशानी महसूस हो रही थी। सर्द हवाओं के चलने की वजह से कार्यक्रम शुरू होने के बाद श्रोता लौटने लगे थे। सर्द हवाओं की वजह से बच्चों के साथ कार्यक्रम का आनंद लेने आए लोग बगैर संगीत का आनंद लिए वापस चले गए। लेकिन देर रात तक आनंद लेने वालों की कमी नहीं रही।

हनी सिंह को सुनने वाले भी रात को दस बजे के बाद आते रहे। लेकिन माहौल को देखते हुए हनी सिंह का देरी से आना जारी रहा तो यह पब्लिक है, उसे किसी और विकल्प को तलाशते हुए देर नहीं लगती। इस बात को आयोजक भी जानते हैं और वापस लौटते दर्शकों ने भी कुछ इसी तरह की टिप्पणी की, हनी सिंह ने स्वयं स्वीकार किया कि वे अपने फैन की वजह से हैं और आगे से समय पर पहुंचने की पूरी कोशिश करेंगे।

कार्यक्रम में आए श्याम सोनी का कहना था कि हनी सिंह को अपना जादू बरकरार रखना है तो ऐसे फैन की भावनाओं का ध्यान रखना होगा जो गर्मी के मौसम में उनका घंटे दो घंटे देरी से इंतजार कर लेते थे, ठंड में इंतजार करना श्रोताओं के लिए मुश्किल होता है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।