विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हाउसफुल 3' का वीकेंड कलेक्‍शन रहा बढि़या, सच साबित हुई भविष्‍यवाणी

By Tilak RajEdited By:
Published: Mon, 06 Jun 2016 04:04 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jun 2016 04:38 PM (IST)

क्रिटिक्‍स के रिव्‍यू 'हाउसफुल 3' को अच्‍छे नहीं मिले थे। बहुत से क्रिटिक्‍स ने तो फिल्‍म को सिरे से नकार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। फिल्म 'हाउसफुल 3' बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल चल रही है। फिल्म के फर्स्ट वीकेंड कलेक्शन ने शाहरुख खान की 'फैन' और अक्षय कुमार की 'एयरलिफ्ट' को भी पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने फर्स्ट वीकेंड में 53.31 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

'हाउसफुल 3' ने पहले 15.21 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर क्रिटिक्स को चौंका दिया था। इसके बाद ये उम्मीद जाग गई कि शनिवार और रविवार को भी फिल्म अच्छा कलेक्शन करेगी। लोगों की उम्मीदें गलत साबित नहीं हुई। फिल्म ने शनिवार को 16.30 करोड़ रुपये और रविवार को 21.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।

सोशल मीडिया पर पहले ही यह संभावना जताई जा रही थी कि 'हाउफुल 3' पहले वीकेंड में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लेगी। फिल्म को लेकर यह भविष्यवाणी भी सही साबित हुई है। अब देखना यह है कि फिल्म हंड्रेड करोड़ के क्लब में शामिल कब होती है। उम्मीद तो है कि फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएंगी।

वैसे क्रिटिक्स के रिव्यू 'हाउसफुल 3' को अच्छे नहीं मिले थे। बहुत से क्रिटिक्स ने तो फिल्म को सिरे से नकार दिया था और सिर्फ 1 स्टार तक दिया था। लेकिन दर्शकों ने फिल्म को नहीं नकारा। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन देख लगता है कि ये दर्शकों को खूब गुदगुदा रही है।

इसे भी पढ़ें: सनी लियोन ने उजागर की रियालिटी शोज की ये हकीकत

'हाउसफुल 3' में अक्षय कुमार, रितेश देखमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलिन फर्नांडिस, नरगिस फाखरी, लीजा हेडन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में अक्षय तो दर्शकों को खूब हंसा ही रहे हैं, रितेश और लीजा के काम की भी काफी तारीफ हो रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।