विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: 'मोहजो दारो' में पूजा हेगड़े के साथ रितिक करेंगे जमकर रोमांस

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Sat, 06 Aug 2016 05:59 PM (IST)

'मोहनजो दारो' फिल्म से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूजा हेगड़े के साथ रितिक रोशन का जबरदस्त रोमांस देखने को मिल रहा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'मोहनजो दारो' रिलीज होने जा रही है। फिल्म के प्रोमो के अलावा ट्रेलर और कई गाने रिलीज हो गए है, जिसे देखने के बाद फिल्म के लिए दर्शकों की बेताबी और बढ़ गई है। फिल्म से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें पूजा हेगड़े के साथ रितिक रोशन का रोमांस देखने को मिल रहा है।

Photos: बेटों के साथ इस आलीशान बंगले में रहते हैं रितिक रोशन

इस वीडियो में पूजा के बेहतरीन डांस के साथ रितिक के साथ उनकी लिप टू लिप किस देखने को मिल रही है। पूजा इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं और रितिक के साथ काम करने में उन्हें काफी मजा भी आया है। जैसा की उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा। फिल्म को सेंसर बोर्ड से भी हरी झंड़ी मिल गई है।

'मोहनजो दारो' के लेटेस्ट पोस्टर में देखिए रितिक का दमदार अवतार

रितिक फिल्म में शर्मन नाम का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में उनकी बेहतरीन बॉडी के साथ जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा। कबीर बेदी भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। 'जोधा अकबर' के बाद आशुतोष के साथ रितिक की ये दूसरी फिल्म है। 12 अगस्त को 'मोहनजो दारो' रिलीज हो रही है जिसको अक्षय कुमार की फिल्म 'रुस्तम' से कड़ा मुकाबला मिलने वाला है।