विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अलग हो चुके रितिक-सुजैन ने बेटे रेहान को कुछ इस अंदाज में किया बर्थडे विश

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Tue, 29 Mar 2016 06:13 PM (IST)

एक दूसरे से अलग हो चुकें रितिक रोशन और सुजैन खान ने बेटे रेहान के 10वें बर्थडे के मौके पर कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रितिक रोशन और सुजैन खान बेशक आज अपनी जिंदगी अलग-अलग जी रहे हैं, लेकिन दोनों एक अच्छे माता-पिता का फर्ज बखूबी निभा रहे हैं। हाल ही में दोनों अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए थे। तो वहीं रितिक और सुजैन ने बेटे रेहान के 10वें बर्थडे के मौके पर कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।

'अजहर' से लारा दत्ता का फर्स्ट लुका आया सामने, निभा रहीं वकील का किरदार

रितिक ने ट्विटर पर एक फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें वो अपने बेटों रेहान और रिधान के साथ नजर आ रहे हैं। फोटो में रितिक के पिता राकेश रोशन भी हैं। रेहान को बधाई देते हुए रितिक ने ट्वीट किया, 'दुआ है कि हम अपने बच्चों के लिए इस दुनिया को थोड़ी बेहतर जगह बना सकें। हैप्पी बर्थडे रे और सभी को उनके प्यार और बधाइयों के लिए धन्यवाद।'

वहीं सुजैन खान ने भी इंस्टाग्राम पर अपने साथ दोनों बेटों की फोटो शेयर करते हुए रेहान को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

My❤️ #blessedday #big10 #allheart #asismeant

A photo posted by Sussanne Khan (@suzkr) on

वहीं दूसरी फोटो में एक प्यारा सा कोलाज भी बनाया गया है, जिसमें रेहान और रिधान अपने दोस्तों के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं।

हाल ही में रितिक अपने बेटों रेहान और रिधान के साथ हॉलीवुड फिल्म 'बैटमैन वर्सेज सुपरमैन: डॉन ऑफ जस्टिस' देखने गए थे। उसके बाद मां सुजैन भी रेहान को एक एडवेंचर ट्रिप पर ले गई थीं, जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल साइट पर देखने को मिली थीं।