विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्विटर पर रितिक रोशन के फॉलोअर्स एक करोड़ पार

By Rajesh NiranjanEdited By:
Updated: Sat, 27 Jun 2015 07:16 PM (IST)

बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन ने एक और कामयाबी हासिल की है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर रितिक के फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है। रित ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार रितिक रोशन ने एक और कामयाबी हासिल की है। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर रितिक के फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ के पार पहुंच गई है। रितिक ने इस मौके पर अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया।

41 वर्षीय रितिक ने कहा, 'मैंने एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। कितना शानदार अनुभव है। धन्यवाद साथियों, आप सब मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा हो और अपने काम को सर्वश्रेष्ठ तरीके से करने की सबसे बड़ी वजह आप ही हो।'

तो 'बाजीराव मस्तानी' में ऐसी नजर आएंगी दीपिका पादुकोण!

हाल में 'बैंग बैंग' और 'कृष' जैसी सफल फिल्में देने वाले रितिक इन दिनों आशुतोष गोवारिकर की ऐतिहासिक कथा पर आधारित फिल्म 'मोहनजोदड़ो' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में रितिक के साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आएंगी। यह पूजा की पहली बॉलीवुड फिल्म है। ट्विटर पर छाए अन्य सितारों में बॉलीवुड शहंशाह अमिताभ बच्चन के सबसे ज्यादा 1.55 करोड़ फॉलोअर्स हैं। उनके बाद शाहरुख खान (1.38 करोड़), आमिर खान (1.33 करोड़) और सलमान खान (1.26 करोड़) का नंबर है।

फिल्म 'मोहल्ला अस्सी' को लेकर सेंसर बोर्ड को नोटिस