विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर शादी करेंगे रितिक रोशन!

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Thu, 11 Dec 2014 08:44 AM (IST)

रितिक-सुजैन के 17 साल के रिश्ते का अंत तब ही हो गया था जब रितिक ने घोषणा की कि सुजैन ने उनसे अलग होने का फैसला किया है। लेकिन अब सुजैन से तलाक के बाद रितिक रोशन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। टैरो एक्सपर्ट श्रद्धा सल्ला ने भविष्‍यवाणी

News Article Hero Image

मुंबई। रितिक-सुजैन के 17 साल के रिश्ते का अंत तब ही हो गया था जब रितिक ने घोषणा की कि सुजैन ने उनसे अलग होने का फैसला किया है। लेकिन अब सुजैन से तलाक के बाद रितिक रोशन अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं। टैरो एक्सपर्ट श्रद्धा सल्ला ने भविष्यवाणी की है कि रितिक रोशन के कार्ड्स में शादी के योग हैं।

टैरो में रितिक के लिए कुछ इस तरह की बातें सामने आईं। उन्होंने बताया कि 10 जनवरी को जन्मे रितिक रोशन पर सूर्य का खास प्रभाव है और उन्होंने हमेशा उज्ज्वल गुणों को साबित किया है। आने वाले जन्मदिन पर वे 41 साल में प्रवेश करेंगे और इसमें मरक्यूरी का प्रभाव है जो उनका डेस्टिनी नंबर भी है। इसलिए इस साल, काफी ग्रोथ देखने को मिलेगी और कार्ड्स में एक नई शुरुआत दिख रही है। इसके अलावा, रितिक के कार्ड्स में अगले दो साल में शादी के योग दिख रहे हैं। एक बार फिर इस रिश्ते में बंधने का डर उनके रास्ते में आ सकता है।'

टैरो की सलाह है कि सीधे हाथ की छोटी अंगुली में एमरल्ड पहनने से 2015 में सभी मामलों में उनका लक सुधरेगा।

पढ़ेंः रितिक रोशन के साथ 'मिस्ट्री गर्ल'!

पढ़ें: रितिक ने गोवा में सुजैन को ऐसे दिया चकमा