विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इतने इमोशनल होकर किसके लिए दुआ मांग रहे हैं रितिक रोशन!

By Manoj KumarEdited By:
Updated: Thu, 29 Sep 2016 03:30 PM (IST)

माता-पिता की आंखों की रोशनी तो पहले ही नहीं थी और जो रोशनी बन सकता था, वो भी उनके पास नहीं है।

News Article Hero Image

मुंबई। रितिक रोशन खुद दो बेटों के पिता हैं। माता-पिता के लिए संतान की क्या अहमियत होती है, उनसे बेहतर कौन समझ सकता है। इसीलिए जब रितिक रोशन ने एक चार साल के बच्चे के माता-पिता से बिछड़ने की खबर देखी तो वो इमोशनल हो गए और सोशल मीडिया में उसे शेयर किया, ताकि खबर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सके। रितिक के इस अटैचमेंट की वजह ये भी हो सकती है, कि खोए हुए बच्चे का नाम रितिक ही है।

रितिक रोशन ने खबर को शेयर करते हुए ट्वीट किया- ''इस क्रूर खबर के बारे में पता चला। मैं तहे दिल से चाहता हूं कि आसाराम और लक्ष्मी को उनका 4 साल का बेटा मिल जाए। पुलिस वालों से गुजारिश है कि वो पूरी कोशिश करें। मेरी दुआएं उनके साथ हैं।''

शाह रूख खान की लंच प्लेट में ये तीन दिल वाली चीज क्या है?

वैसे ये मामला दिल्ली का है। कुछ दिन पहले दिल्ली रेलवे स्टेशन पर नेत्रहीन कपल आसाराम और लक्ष्मी के चार साल के बेटे रितिक को एक औरत ने मदद करने के बहाने किडनैप कर लिया। मामले की पुलिस में शिकायत के बावजूद रितिक को पुलिस ढूंढ नहीं सकी है।

सड़क हादसे में जीनत अमान का बेटा जख्मी, सरकार से की ये मांग

पुलिस की ओर से रितिक या किडनैपर्स के बारे में कोई जानकारी देने वाले को 50,000 रुपए का ईनाम भी घोषित किया गया है। माता-पिता की आंखों की रोशनी तो पहले ही नहीं थी और जो रोशनी बन सकता था, वो भी उनके पास नहीं है। उम्मीद है कि रितिक के लिए रितिक रोशन की दुआओं का असर जरूर होगा।