विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रितिक रोशन की तारीफ से भावुक हुए इमरान खान

By Tilak RajEdited By:
Updated: Sat, 19 Sep 2015 05:54 PM (IST)

इमरान खान और कंगना रनोट इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्‍म 'कट्टी बट्टी' को लेकर चर्चा में हैं। रितिक रोशन ने जब फिल्‍म 'कट्टी बट्टी' देखी, तो इमरान की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। लेकिन रितिक से अपनी तारीफ सुन इमरान इतने भावुक हो गए कि उनके मुंह से

News Article Hero Image

मुंबई। इमरान खान और कंगना रनोट इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'कट्टी बट्टी' को लेकर चर्चा में हैं। रितिक रोशन ने जब फिल्म 'कट्टी बट्टी' देखी, तो इमरान की तारीफ किए बिना नहीं रह पाए। लेकिन रितिक से अपनी तारीफ सुन इमरान इतने भावुक हो गए कि उनके मुंह से शब्द ही नहीं निकले।

...तो इसलिए पामेला एंडरसन नीलाम कर रही हैं सगाई की अंगूठी

इमरान ने बताया, 'रितिक रोशन सिर्फ मेरी ही नहीं, बल्कि सभी युवा एक्टर्स की प्रेरणा रहे हैं। मुझे यकीन नहीं हो पा रहा है कि उन्होंने असल में मेरी ही तारीफ की है। इसके लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं।'

निर्देशक निखिल अडवाणी की 'कट्टी बट्टी' इस शुक्रवार को रिलीज हुई है। फिल्म की कहानी लिव-इन रिलेशनशिप के इर्दगिर्द घूमती नजर आती है। इस फिल्म से इमरान खान ने लगभग दो साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी की है।

आमिर साबित हो रहे इमरान-कंगना की 'कट्टी बट्टी' के विलेन!

हालांकि 'कट्टी बट्टी' को अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं। समीक्षकों ये फिल्म कुछ खास नहीं लगी है। वहीं पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म कुछ कमाल नहीं दिखा पाई। पहले दिन 'कट्टी बट्टी' का कलेक्शन लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये के आसपास रहा, जिसे अच्छा नहीं कहा जा सकता। वैसे कहा जा रहा है कि शनिवार और रविवार को कलेक्शन कुछ बढ़ सकता है।

करीना के जन्मदिन के लिए सज रहा पटौदी पैलेस