विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सच में! 'दिल धड़कने दो' में नजर आएंगे रितिक रोशन

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 01 May 2015 07:53 AM (IST)Updated: Fri, 01 May 2015 09:05 AM (IST)

फिल्‍म 'दिल धड़कने दो' में बॉलीवुड स्‍टार्स की भरमार देखने को मिलेगी। रितिक रोशन भी इस फिल्म में स्पेशल एपियरेंस ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म 'दिल धड़कने दो' में बॉलीवुड स्टार्स की भरमार देखने को मिलेगी। रितिक रोशन भी इस फिल्म में स्पेशल एपियरेंस करते दिखाई दे सकते हैं। ऐसी चर्चा है कि जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में रितिक रोशन ने एक कैमियो किया है। फिल्म जून में रिलीज होना है।

सुष्मिता सेन ने फिर किया ऐसा काम कि पिता को हुआ गर्व

सूत्र ने बताया, 'रितिक रोशन का रिश्ता जोया अख्तर के साथ बहुत ही खास है। वे कभी भी जोया को ना नहीं कह सकते हैं। इसलिए जब जोया ने इस रोल के लिए रितिक से बात की तो उन्होंने खुशी खुशी इस बात के लिए हां कर दी।'

रितिक इसके पहले जोया के साथ दो फिल्मों में काम कर चुके हैं। एक थी साल 2009 में आई फिल्म 'लक बाय चांस' और दूसरी थी साल 2011 में आई फिल्म 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा'। रितिक ने हाल ही में माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर लिखा था, 'फ्रेंकली मुझे बहुत ही जलन हो रही है उन एक्टर्स से जिन्होंने जोया के साथ 'दिल धड़कने दो' पर काम किया है। आपने इसका ट्रेलर देखा या नहीं।'

आमिर की इस फिल्म के 16 साल पूरे होने का ट्विटर पर मना जश्न

प्रोजेक्ट से जुड़े सूत्र ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, 'रितिक फिल्म में महत्वपूर्ण मौके पर नजर आएंगे। हालांकि उनका रोल छोटा सा है मगर प्रभावी है।' जोया से इस बारे में बात नहीं हो सकी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।