विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्‍स रैकेट के आरोपों से श्वेता बसु को मिली क्लीन चिट

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sun, 07 Dec 2014 08:13 AM (IST)Updated: Sun, 07 Dec 2014 08:23 AM (IST)

देह व्यापार के आरोपों में फंसी अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद को हैदराबाद के सेशन कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। देह व्यापार के आरोपों में फंसी अभिनेत्री श्वेता बसु प्रसाद को हैदराबाद के सेशन कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सेशन कोर्ट ने अभिनेत्री को मामले में क्लीन चिट दे दी है।

इस बारे में एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए श्वेता ने कहा, 'हां मुझे हैदराबाद की सेशन कोर्ट से क्लीन चिट मिल गई है। मैं बयां नहीं कर सकती कि ये मेरे और मेरे परिवार के लिए कितनी राहत की बात है। इतने महीनों में पहली बार मेरे माता-पिता के चेहरे पर मुस्कान आई है। कोर्ट ने मेरे खिलाफ सभी आरोप खारिज कर दिए हैं और आरोपमुक्त होकर बहुत अच्छा लग रहा है।'

फिल्म 'मकड़ी' में बेहतरीन अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकी श्वेता को बॉलीवुड के एक बड़े प्रोडक्शन हाउस में बतौर स्क्रिप्ट कंसल्टेंट नौकरी मिल गई है। ये प्रोडक्शन हाउस अनुराग कश्यप, विकास बहल और विक्रमादित्य मोटवानी ने पार्टनरशिप में खोला है।

पढ़ेंः सेक्स रैकेट में फंसी ये हीरोइन बनी स्क्रिप्ट कंसल्टेंट

पढ़ेंः देह व्यापार में फंसी इस अभिनेत्री ने बयां किया अपना दर्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।