विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सेक्‍स रैकेट में फंसी ये हीरोइन बनी स्क्रिप्‍ट कंसल्‍टेंट

By rohitEdited By:
Published: Sun, 30 Nov 2014 11:14 AM (IST)Updated: Sun, 30 Nov 2014 11:16 AM (IST)

सेक्स स्कैंडल के आरोप में गिरफ्तार हुई अभिनेत्री श्वेता बसु अपने बुरे वक्त को भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश कर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सेक्स स्कैंडल के आरोप में गिरफ्तार हुई अभिनेत्री श्वेता बसु अपने बुरे वक्त को भुलाकर आगे बढ़ने की कोशिश कर रही हैं। सुनने में आया है कि श्वेता को बॉलीवुड के एक बड़े प्रोडक्शन हाउस में बतौर स्क्रिप्ट कंसल्टेंट नौकरी मिल गई है। ये प्रोडक्शन हाउस अनुराग कश्यप, विकास बहल और विक्रमादित्य मोटवानी ने पार्टनरशिप में खोला है।

लगता है कि श्वेता को भी अपनी नई नौकरी पसंद आई है। उन्होंने कहा, 'मुझे इस काम में मजा आ रहा है और ये मुझे एक कलाकार के तौर पर बढ़ने में भी मदद करेगा।' श्वेता ने उन खबरों से भी इंकार किया है जिसमें कहा जा रहा था कि हंसल मेहता ने उन्हें अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म में कास्ट किया है।

वैसे श्वेता ने इस बात की पुष्टि की है कि वे हंसल मेहता से मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म रूट्स हंसल मेहता को दिखा चुकी हूं।' अभिनेत्री ने हिन्दुस्तानी क्लासिकल संगीत पर आधारित इस डॉक्यूमेंट्री का निर्देशन किया था।

पढ़ेंः हंसल मेहता ने श्वेता बसु को ऑफर किया रोल

पढ़ेंः बच्चों की टीचर बनी सेक्स रैकेट में पकड़ी गई ये अभिनेत्री

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।