विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मैंने कभी नहीं कहा, सभी मर्द हैं रेपिस्‍ट : नंदिता दास

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 03 Apr 2015 10:46 AM (IST)

आर्ट फिल्‍मों की मशहूर एक्‍ट्रेस और जानमानी सोशल वर्कर नंदिता दास के बारे में खबर सामने आई थी कि उन्‍होंने सभी पुरुषों को बलात्‍कारी कहा है। जबकि उनका कहना है कि उन्‍होंने कभी ऐसा कहा ही नहीं। उन्‍हें गलत तरीके से पेश किया गया है। नंदिता इस वजह से काफी

News Article Hero Image

मुंबई। आर्ट फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस और जानमानी सोशल वर्कर नंदिता दास के बारे में खबर सामने आई थी कि उन्होंने सभी पुरुषों को बलात्कारी कहा है। जबकि उनका कहना है कि उन्होंने कभी ऐसा कहा ही नहीं। उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया है।

'हेलन' को लेकर फिर विवादों में आईं पूनम पांडे!

नंदिता इस वजह से काफी आहत हैं। उन्होंने ट्विटर पर इस पर सफाई दी है। नंदिता ने कहा है कि उन्हें गलत तरीके से पेश किया गया है। जबकि उन्होंने कभी कहा ही नहीं कि सभी पुरुष बलात्कारी हैं।

'अर्थ', 'फायर', 'फिराक' जैसी कई चर्चित फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वालीं नंदिता दास सामाजिक कार्य के क्षेत्र में भी काफी सक्रिय हैं। खास तौर से महिलाओं के मुद्दों को लेकर काफी सजग रहती हैं।


इस एक्टर ने खुलेआम कहा, नहीं रहा वर्जिन!

देश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर बलात्कारियों को फांसी देने की मांग उठी थी, मगर उन्होंने कहा था कि बलात्कारियों को फांसी पर लटकाने से इस तरह की घटनाओं में कोर्इ कमी नहीं आने वाली है।