विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हेलन' को लेकर फिर विवादों में आईं पूनम पांडे!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 02 Apr 2015 04:55 PM (IST)

कभी अपने बड़बोलेपन तो कभी अपने न्‍यूड फोटोशूट के लिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वालीं पूनम पांडे ने बेहद ही बोल्‍ड फिल्‍म 'नशा' से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। अब जल्‍द ही उनकी दूसरी फिल्‍म भी आने वाली है, जो अपने टाइटल 'हेलन' की वजह से चर्चा में है।

News Article Hero Image

मुंबई। कभी अपने बड़बोलेपन तो कभी अपने न्यूड फोटोशूट के लिए हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वालीं पूनम पांडे ने बेहद ही बोल्ड फिल्म 'नशा' से बॉलीवुड में एंट्री मारी थी। अब जल्द ही उनकी दूसरी फिल्म भी आने वाली है, जो अपने टाइटल 'हेलन' की वजह से चर्चा में है। हालांकि पूनम पांडे ने स्पष्ट किया है कि यह फिल्म बॉलीवुड की मशहूर डांसिंग दीवा हेलन पर बेस्ड नहीं है।

इस एक्टर ने खुलेआम कहा, नहीं रहा वर्जिन!

पूनम ने कहा, 'हमारी फिल्म 'हेलन' मशहूर डांसिंग दीवा हेलन पर नहीं है। यह नाम तो सिर्फ उनकी याद दिलाता है। अभी वैसे मैं इस फिल्म के बारे में ज्यादा नहीं बता सकती।' वैसे भले ही पूनम बायोपिक नहीं होने का दावा कर रही हैं, लेकिन सूत्रों के मुताबिक इसमें हेलन का एक मशहूर डांस नंबर भी है और पूनम इसके लिए प्रैक्टिस भी कर रही हैं।

दीपिका के वीडियो पर अब ये भाजपा नेता भी भड़के

पूनम ने यह भी बताया कि उन्होंने इस फिल्म के लिए रिहर्सल शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा, 'फिलहाल तो रिहर्सल चल रहे हैं और मैं कुछ डांस मूव्स सीख रही हूं। हम अगले महीने से शूट शुरू करने वाले हैं। अगले महीने से मुंबई और गोवा में इसकी बड़े पैमाने पर शूटिंग होगी।' इस फिल्म को अजीत राजपाल निर्देशित कर रहे हैं।

धर्मेंद्र-हेमा की बेटी अहाना की गोद भराई की तस्वीरें

Photos: ये एक कार में क्या कर रहे हैं रणबीर कट्रीना!