विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस एक्‍टर ने खुलेआम कहा, नहीं रहा वर्जिन!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 03 Apr 2015 07:40 AM (IST)

सलमान खान ने करण जौहर के चर्चित टॉक शो 'कॉफी विथ करण' में खुल्‍लम-खुल्‍ला ऐलान किया था कि वह वर्जिन हैं, जिस पर शायद ही किसी को यकीन हुआ हो। मगर सिद्धार्थ मल्‍होत्रा ने इंस्‍टाग्राम जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट पर यह खुलासा कर जरूर चौंका दिया है कि वह वर्जिन

News Article Hero Image

मुंबई। सलमान खान ने करण जौहर के चर्चित टॉक शो 'कॉफी विथ करण' में खुल्लम-खुल्ला ऐलान किया था कि वह वर्जिन हैं, जिस पर शायद ही किसी को यकीन हुआ हो। मगर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम जैसे सोशल नेटवर्किंग साइट पर यह खुलासा कर जरूर चौंका दिया है कि वह वर्जिन नहीं हैं!

सोनाक्षी और दीपिका में सेक्स को लेकर ठनी!

अब इससे पहले कि सिद्धार्थ पर मरने वाली उन लाखों लड़कियों का दिल टूट जाए, बता दें कि उनके इस खुलासे के पीछे की असल कहानी क्या है। दअरसल, बात ये है कि सिद्धार्थ ने अब इंस्टाग्राम पर भी एंट्री मार ली है और इस एंट्री के साथ ही उन्होंने एक बहुत ही सेक्सी सेल्फी भी पोस्ट कर डाली है।

इस सेक्सी सेल्फी के साथ ही सिद्धार्थ ने लिखा है, 'पहली सेल्फी...अब इंस्टाग्राम पर वर्जिन नहीं रहा।'

तो ये है सिद्धार्थ के इस खुलासे के पीछे की असल कहानी क्या है। दरअसल, वह इन दिनों अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने निकले हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर भी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और अब तो वह इंस्टाग्राम पर भी आ गए हैं। उनके प्रशंसक ‘s1doffical.’ आईडी पर फॉलो कर सकते हैं।

मुरली मनोहर जोशी भी दीपिका के वीडियो पर भड़के