विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी और दीपिका में सेक्‍स को लेकर ठनी!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 02 Apr 2015 04:55 PM (IST)

दीपिका पादुकोण अपने 'माई च्‍वॉयस' वीडियो में शादी से पहले और शादी के बाद भी सेक्‍स की आजादी की वकालत करती नजर आई हैं, मगर इसको लेकर सोनाक्षी सिन्‍हा के ख्‍याल बिल्‍कुल ही जुदा हैं। उनका कहना है कि महिला सशक्तिकरण से इसका कोई लेना-देना नहीं है।

News Article Hero Image

मुंबई। दीपिका पादुकोण अपने 'माई च्वॉयस' वीडियो में शादी से पहले और शादी के बाद भी सेक्स की आजादी की वकालत करती नजर आई हैं, मगर इसको लेकर सोनाक्षी सिन्हा के ख्याल बिल्कुल ही जुदा हैं। उनका कहना है कि महिला सशक्तिकरण से इसका कोई लेना-देना नहीं है।

सलमान ने गुस्से में छोड़ी फिल्म, शाहरुख ने हथियाई!

इस वीडियो में दीपिका महिला सशक्तिकरण की वकालत करती नजर आ रही हैं, मगर उनके इस वीडियो पर सोनाक्षी ने भी सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। जबकि उन्होंने अभी तक दीपिका का यह वीडियाे देखा ही नहीं है।

जानिए, आखिर क्यों सलमान से दूरियां बढ़ा रही हैं जैकलीन

दरअसल, एक इवेंट में पहुंचीं सोनाक्षी से पूछ लिया गया कि दीपिका के माई च्वॉयस' वीडियो के बारे में उनका क्या ख्याल है तो उन्होंने उल्टा खुद ही सवाल दाग दिया कि 'जिन्हें सशक्तिकरण की जरुरत है क्या उन तक मैसेज पहुंचा पा रहा है दीपिका का ये वीडियो।'

रणबीर के बचपन की ये तस्वीर देखकर आ जाएगी हंसी

सोनाक्षी ने बेबाक अंदाज में कहा, 'महिला सशक्तिकरण का यह मतलब नहीं होता कि आप किस तरह के कपड़े पहनते है या फिर किसके साथ शारीरीक संबंध बनाना चाहते हैं। मेरे ख्याल से महिला सशक्तिकरण का मतलब महिलाओं को रोजगार देना और ताकत देना होता है।'

रैना की शादी के लिए विराट के घर पर ठहरी हैं अनुष्का!

सोनाक्षी ने यह भी कहा, 'मेरा मानना है कि सशक्तिकरण उन महिलाओं का किया जाना चाहिए, जिन्हें इसकी ज़रूरत है। जिन्हें सामने लाने की जरूरत है। यह हम जैसे लोगों के लिए नहीं हैं, जिनकी परवरिश सुख और समृद्धि में हुई है।'

क्या सोनाक्षी सिन्हा की ये ख्वाहिश कभी होगी पूरी?

हालांकि सोनाक्षी ने दीपिका के इस वीडियो के बारे में एक अच्छी बात भी कही। उन्होंने कहा, 'वीडियो एक अच्छी पहल है, लेकिन इसकी पहुंच समाज के पिछड़े तबकों तक भी होनी चाहिए।' अब देखना है दीपिका इसका क्या जवाब देती हैं।