विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍या सोनाक्षी सिन्‍हा की ये ख्‍वाहिश कभी होगी पूरी?

By Tilak RajEdited By:
Published: Wed, 01 Apr 2015 02:40 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 01 Apr 2015 02:59 PM (GMT+05:30)

सोनाक्षी सिन्हा की एक ख्‍वाहिश है। ये ख्‍वाहिश ऐसी नहीं है कि पूरी न हो सके। लेकिन बॉलीवुड में ऐसे ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा की एक ख्वाहिश है। ये ख्वाहिश ऐसी नहीं है कि पूरी न हो सके। लेकिन बॉलीवुड में ऐसे कम ही कलाकार हैं, जिन्हें वो मुकाम मिला है जिसकी ख्वाहिश सोनाक्षी के मन में है। हाल ही में लंदन के मशहूर मैडम तुसाद संग्रहालय में कट्रीना कैफ का मोम का पुतला लगा है। सोनाक्षी की ख्वाहिश है कि उनका भी मोम का पुतला तुसाद संग्रहालय में लगे।

'अकिरा' है सोनाक्षी की नई फिल्म का नाम

सोनाक्षी को यह देख काफी अच्छा लग रहा है कि मैडम तुसाद में एक और बॉलीवुड कलाकार का मोम का पुतला लगा है। इससे बॉलीवुड कलाकारों का सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। कट्रीना से पहले अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, शाहरुख खान, सलमान खान, रितिक रोशन, माधुरी दीक्षित, जैसे बॉलीवुड कलाकारों के पुतले भी मैडम तुसाद संग्रहालय की शोभा बढ़ा रहे हैं।

इस एक्टर ने सोनाक्षी की मां के सामने ही उन्हें कर डाला प्रपोज!

सोनीक्षी इस बात से बहुत खुश हैं कि उनकी को-स्टार कट्रीना का मोम का पुतला लंदन के प्रसिद्ध मैडम तुसाद संग्रहालय में लगाया गया है। सोनाक्षी ने कहा, ‘मैं इस बात से बेहद खुश हूं कि कट्रीना मैडम तुसाद संग्रहालय में अपनी जगह बनाने में सफल रही हैं। मुझे आशा है कि वहां एक दिन मेरा बुत भी लगेगा।’

बिग बी के नक्शे कदमों पर सोनाक्षी

इसमें कोई दो राय नहीं है कि सोनाक्षी एक प्रतिभाशाली अभिनेत्री हैं। पहली ही फिल्म 'दंबग' में सोनाक्षी ने अपना एक्टिंग टैलेंट दिखा दिया था। इसके बाद आई फिल्मों में भी वह बेहतरीन अभिनय करती हुई दिखीं। सोनाक्षी बड़ी तेजी से सफलता की सीढि़यां चढ़ रही हैं। इसलिए सोनाक्षी की ख्वाहिश जल्द जरूर पूरी होगी, ऐसी उम्मीद है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।