विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 25, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका, परिणीति की बहन होने का मन्‍नारा को मिला ये फायदा

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Thu, 25 Jun 2015 11:20 AM (IST)

फिल्‍म इंडस्‍ट्री में रिलेशन होने का फायदा किसी भी नए एक्‍टर या एक्‍ट्रेस को मिलता ही है। पिछले साल इरॉटिक फिल्‍म 'जिद' से बॉलीवुड में डेब्‍यू करने वालीं मन्‍नाारा चोपड़ा का भी मानना है कि उन्‍होंने अपनी कजिन प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा से बहुत कुछ सीखा है।

News Article Hero Image

मुंबई। फिल्म इंडस्ट्री में रिलेशन होने का फायदा किसी भी नए एक्टर या एक्ट्रेस को मिलता ही है। पिछले साल इरॉटिक फिल्म 'जिद' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं मन्नाारा चोपड़ा का भी मानना है कि उन्होंने अपनी कजिन प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा से बहुत कुछ सीखा है।

देखें, मंदाना करीमी सेक्स कॉमेडी फिल्म के लिए बना रही हैं बॉडी

मन्नारा ने कहा, 'मैंने अपनी बहनों से बहुत कुछ सीखा है। इंडस्ट्री में कैसे रहना है, कैसा व्यवहार करना है, बॉलीवुड सेलेब्स के साथ कैसे पेश आना है जैसी बातों को मैंने उन्हीं से सीखा है। मेरी बहनें पहले ही यहां पर स्थापित हो चुकी हैं। उन्होंने मेरे लिए एक प्लेटफॉर्म बनाया है।'

शाहिद कपूर ने एक्स गर्लफ्रेंड को भेजा शादी का पहला इनविटेशन

हालांकि वो यह बात भी मानती हैं कि इंडस्ट्री में आपके किसी परिचित का होना ही इस बात का सूचक नहीं है कि आप भी इंडस्ट्री में स्थापित हो जाएंगे। मन्नारा के मुताबिक, 'सबसे जरूरी बात है आपकी मेहनत और आपकी किस्मत।' तेलुगु फिल्म में अपना करियर शुरू करने के बाद मन्नारा ने एक साउथ इंडियन फिल्म भी साइन की है। उन्होंने एक हिन्दी फिल्म भी साइन की है, मगर इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी।