विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गोविंदा की बेटी टीना पर है ये बहुत बड़ी जिम्‍मेदारी

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sat, 20 Jun 2015 12:34 PM (IST)

गोविंदा की बेटी टीना आहुजा काफी समय तक सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्‍यू करने को लेकर सुर्खियों में रही थीं, मगर अब जाकर वो पंजाबी एक्‍टर गिप्‍पी ग्रेवाल के साथ फिल्‍म 'सेकेंड हैंड हसबैंड' से बॉलीवुड में एंट्री माने वाली हैं। उनके मुताबिक यह एक हल्‍की-फुल्‍की कॉमेडी फिल्‍म

News Article Hero Image

नई दिल्ली। गोविंदा की बेटी टीना आहुजा काफी समय तक सलमान खान के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने को लेकर सुर्खियों में रही थीं, मगर अब जाकर वो पंजाबी एक्टर गिप्पी ग्रेवाल के साथ फिल्म 'सेकेंड हैंड हसबैंड' से बॉलीवुड में एंट्री माने वाली हैं। उनके मुताबिक यह एक हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म है।

'हमारी अधूरी कहानी' की असफलता पर इमरान होशमी बोले...!

अब गोविंदा जैसे स्टार की बेटी हैं तो जाहिर सी बात है कि टीना आहुजा से भी लोगों को बहुत उम्मीदें होंगी। उन्होंने खुद भी स्वीकार किया है कि उनके कंधे पर पिता का नाम रोशन करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीना आहुजा ने कहा, 'मुझे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। मैं अपनी फिल्म को लेकर उत्साहित भी हूं और घबराई हुई भी हूं, क्योंकि यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।'

जानें, करीना की नजर में कौन है 'बजरंगी भाईजान' का असली स्टार

उन्होंने आगे कहा, 'मैं अपने पिता का नाम रोशन करना चाहती हूं। यह एक मिला-जुला अनुभव है और मुझे लग रहा है कि मैं इस अनुभव से गुजर रही हूं।' जब उनसे यह पूछा गया तो कि उन्हें बॉलीवुड में आने में इतना वक्त क्यों लग गया तो जवाब दिया, 'मेरे पास बहुत सारे ऑफर्स थे, लेकिन मैं सिर्फ इस वजह कुछ भी ऐसा नहीं करना चाहती थी, क्योंकि मेरे पर इतना ज्यादा दबाव था।'