विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानें, करीना की नजर में कौन है 'बजरंगी भाईजान' का असली स्‍टार

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sat, 20 Jun 2015 12:13 PM (IST)

जब से सलमान खान की फिल्‍म 'बजरंगी भाईजान' का टीजर रिलीज हुआ है, तब से ही इसमें नजर आने वाली छोटी सी बच्‍ची ने सभी का दिल जीत लिया है। हर किसी की जुबां पर इस प्‍यारी सी बच्‍ची की चर्चा है। अब तो इस फिल्‍म का ट्रेलर भी रिलीज

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जब से सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' का टीजर रिलीज हुआ है, तब से ही इसमें नजर आने वाली छोटी सी बच्ची ने सभी का दिल जीत लिया है। हर किसी की जुबां पर इस प्यारी सी बच्ची की चर्चा है। अब तो इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है और ऐसे में आप इसका टीजर देख लें या ट्रेलर, इनकी शुरुआत सलमान खान या करीना कपूर से नहीं, बल्कि इस छोटी सी बच्ची से ही होती है।

इमरान बोले, मेरी इजाजत के बिना कोई मेरी बेइज्जती नहीं कर सकता!

इससे बिल्कुल साफ है कि इस फिल्म के लिए पाकिस्तानी लड़की का किरदार निभाने वालीं हर्षिला मल्होत्रा कितनी अहम हैं। करीना कपूर ने भी माना है कि वह इस फिल्म की रियल स्टार है और उन्हें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। करीना कपूर तो उसे देखकर काफी हैरान हैं और उसकी तारीफें करते नहीं थक रही हैं।

उन्होंने कहा, 'हर्षिला मल्होत्रा बहुत ही कमाल की है और शायद निर्देशक कबीर खान के लिए उस जैसी स्टार को ढूंढना बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहा होगा। वह बहुत ही शानदार कलाकार है।' करीना कपूर ने यह भी बताया कि हर्षिला मल्होत्रा उन सभी के लिए 'दिवा' थी। जब वो दो-तीन घंटे तक शूट नहीं करना चाहती थी तो हम शूट नहीं करते थे। इसमें वह एक गूंगी लड़की बनी है।

मक्खन से बनी दुनिया की सबसे बड़ी कृष्ण की मूर्ति

उन्होंने यह भी माना कि बच्चों के साथ शूट करना बहुत कठिन है। करीना कपूर के मुताबिक, उनके ख्याल से वो इस फिल्म की रियल स्टार है। उसकी परफॉर्मेंस कमाल की है और वो इस फिल्म का अहम हिस्सा है। आपकाे बता दें कि यह फिल्म ईद के मौके पर 17 जुलाई को रिलीज होने वाली है।