विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्‍यों सेल्‍फी लेने से बचती हैं इलियाना डिक्रूज?

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 27 Jul 2015 11:45 AM (IST)

एक तरफ जहां सभी के सिर पर सेल्‍फी लेने का भूत सवार है और इसके लिए हर कोई किसी भी हद तक गुजरने को तैयार है, वहीं दूसरी तरफ फिल्‍म 'बर्फी' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल चुराने वालीं एक्‍ट्रेस इलियाना डिक्रूज को सेल्‍फी लेना पसंद नहीं है।

News Article Hero Image

मुंबई। एक तरफ जहां सभी के सिर पर सेल्फी लेने का भूत सवार है और इसके लिए हर कोई किसी भी हद तक गुजरने को तैयार है, वहीं दूसरी तरफ फिल्म 'बर्फी' में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल चुराने वालीं एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज को सेल्फी लेना पसंद नहीं है।

गृह मंत्री के बाद अब पीएम मोदी से मिले 'बाहुबली' प्रभास

जी हां, इलियाना ने खुद इस बारे में बताया है और कहा है कि वो सेल्फी लेने से बचती हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ऐसा करने की वजह भी बताई है। दरअसल, इलियाना का कहना है कि उनके पास सेल्फी के लिए पोज देने के लिए धैर्य नहीं है।

आलिया भट्ट ने कहा, इंतजार जाया नहीं जाएगा

इलियाना ने एक ट्वीट कर बताया कि वो सेल्फी के लिए एक लड़की का डेडिकेशन देखकर हैरान रह गईं। उनके मुताबिक, वो लड़की सेल्फी के लिए 15 मिनट तक एक ही पोज में खड़ी रही। इसके बाद उन्होंने एक और ट्वीट कर कहा कि क्या आप जानना चाहेंगे कि मैं इतनी सेल्फी क्यों नहीं लेती, क्याेंकि मेरे पास धैर्य नहीं है।

रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'बर्फी' से बॉलीवुड में एंट्री मारने से पहले इलियाना ने साउथ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी। 'बर्फी' के बाद अब तक उन्होंने 'फटा पोस्टर निकला हीरो', 'मैं तेरा हीरो' और 'हैप्पी एंडिंग' जैसी बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।