विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आलिया भट्ट ने कहा, इंतजार जाया नहीं जाएगा

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Mon, 27 Jul 2015 11:01 AM (IST)

आलिया भट्ट की फिल्म 'शानदार' लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई और दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। आलिया ने ट्विटर पर कहा कि फैंस का इंतजार जाया नहीं जाएगा। आलिया ने कहा कि सुबह उठते ही उन्होंने ट्विटर पर #ShaandaarWaitIsKillingUs ट्रेंड करता देखा और

News Article Hero Image

मुंबई। आलिया भट्ट की फिल्म 'शानदार' लंबे समय से चर्चाओं में बनी हुई और दर्शक बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। आलिया ने ट्विटर पर कहा कि फैंस का इंतजार जाया नहीं जाएगा।

जेल में बंद संजय दत्त बन गए हैं रेडियो जॉकी

आलिया ने कहा कि सुबह उठते ही उन्होंने ट्विटर पर #ShaandaarWaitIsKillingUs ट्रेंड करता देखा और वो बहुत जल्द इस फिल्म को लेकर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि वो देरी के लिए माफी चाहती हैं लेकिन उन्हें उम्मीद है कि फैंस का इंतजार जाया नहीं जाएगा।

आलिया के ट्वीट के जवाब में फिल्म के निर्माता करण जौहर ने कहा, '#ShaandaarWaitIsKillingUs ट्रेंड कर रहा है। बहुत वक्त नहीं लगेगा...हम जल्द ही आ रहे हैं।'

'शानदार' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसे विकास बहल डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में आलिया के ऑपोजिट शाहिद कपूर नजर आएंगे। फिल्म में पंकज कपूर और संजय कपूर भी अहम किरदारों में हैं।

अनुष्का शर्मा हो गईं इतनी नाराज कि दे डाली ये धमकी