Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    ये क्‍या..हॉलीवुड फिल्‍म 'एवेंजर्स' के एक्‍टर ने खुद को बताया 'बिहारी'

    By Pratibha Kumari Edited By:
    Updated: Tue, 01 Sep 2015 04:33 PM (IST)

    यह जानकर आपको थोड़ा अजीब भले ही लगे, मगर ऐसा वाकई में हुआ है। पॉपुलर 'एवेंजर्स' सीरीज में सुपरहीरो 'हल्‍क' का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड एक्‍टर मार्क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली। यह जानकर आपको थोड़ा अजीब भले ही लगे, मगर ऐसा वाकई में हुआ है। पॉपुलर 'एवेंजर्स' सीरीज में सुपरहीरो 'हल्क' का किरदार निभाने वाले हॉलीवुड एक्टर मार्क रफेलो ने खुद को 100 पर्सेंट बिहारी बताया है। दरअसल, उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट के माध्यम से एक एनजीओ द्वारा चलाए जा रहे 'सोलर बिहार' प्रोजेक्ट का सपोर्ट करते हुए लोगों से सस्टेनेबल और रिन्यूएबल एनर्जी अपनाने का अनुरोध किया।

    एक्ट्रेस स्वरा भास्कर धोखाधड़ी का हुईं शिकार, पढ़ें पूरी स्टोरी

    इसी सिलसिले में उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं 100 पर्सेंट न्यूयॉर्कवासी हूं, साथ ही मैं 100 पर्सेंट बिहारी भी हूं।' उनके इस ट्वीट को बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने री-ट्वीट भी किया है। अदिति के अलावा मनोज बाजपेयी, संजय मिश्रा, विनय पाठक, स्वरा भास्कर और नीतू चंद्रा जैसे बॉलीवुड सेलेब्स ने भी री-ट्वीट कर 'सोलर बिहार' प्रोजेक्ट का सपोर्ट किया।

    रितिक-सोनम का 'धीरे धीरे' सॉन्ग रिलीज, चलाया 'आशिकी' वाला जादू

    रफेलो ने यह भी लिखा, 'सोलर बिहार' एक एनजीअो (नॉन गवर्नमेंट आॅर्गनाइजेशन) सोलर विलेज प्रोजेक्ट का हिस्सा है। यह भारतीय और अफ्रीकी मूल के परिवारों को सौर ऊर्जा प्रणाली उपलब्ध करवाता है और उसके रखरखाव व इस्तेमाल का तरीका समझाता है। इसकी मदद से यह एनजीओ यहां के लोगों का जीवन सुधारने में मदद कर रहा है।