विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्म में भारतीय ने बनाया रिकॉर्ड

By Bhupendra SinghEdited By:
Published: Thu, 12 Nov 2015 02:41 AM (IST)Updated: Thu, 12 Nov 2015 08:32 AM (IST)

एक युवा भारतीय फिल्मकार ने 11 भाषाओं में डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्में बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके लिए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। एक युवा भारतीय फिल्मकार ने 11 भाषाओं में डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्में बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके लिए उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है। गिनीज बुक ने उन्हें सम्मानित भी किया है।

शेयर बेचने के मामले में शाहरुख से ईडी ने की तीन घंटे तक पूछताछ

चौबीस वर्षीय राजेंद्र विनोद आंध्र प्रदेश के हिंदपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने 'चेंज' नाम से शॉर्ट फिल्म और 'लेपाक्षि' नामक डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया था। इन दोनों फिल्मों को 11 भाषाओं में बनाया गया था। राजेंद्र को सर्वाधिक भाषाओं में शॉर्ट फिल्म और डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें गिनीज बुक की ओर से 'ऑफिशियली अमेजिंग' का प्रमाणपत्र दिया गया है। राजेंद्र ने इन दोनों का निर्माण अंग्रेजी, फ्रेंच, तेलुगु, कन्नड़, तमिल, मलयालम, हिंदी, गुजराती, मराठी, असमी और बंगाली भाषाओं में किया। उनके द्वारा निर्देशित फिल्में भारत में 28 फरवरी, 2014 को रिलीज हुई थीं। विनोद ने दो साल पहले बंगलुरु में अपना डबिंग स्टूडियो स्थापित किया था।

डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्म में भारतीय ने बनाया रिकॉर्ड

राजेंद्र विनोद ने बताया कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरी फिल्में अवार्ड जीतेंगी, लेकिन इतनी उम्मीद थी कि ये बेहतर करेंगी जिससे कुछ पैसे इकट्ठे होंगे और मैं फिल्में बना सकूंगा। चेंज और लेपाक्षि को जुलाई में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के लिए भेजा गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।