विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अक्षय कुमार के खिलाफ जांच के आदेश

By Monika SharmaEdited By:
Published: Sat, 27 Dec 2014 08:20 AM (IST)

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के एक मामले में स्थानीय कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के खिलाफ जांच के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के एक मामले में स्थानीय कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। ये मामला साल 2012 में रिलीज हिदी फिल्म 'खिलाड़ी 786' से जुड़ा है।

'आई लव कट्रीना' लिखकर इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने दी जान

शिकायतकर्ता नसीम बानो के वकील अविनाश कुमार दुबे के मुताबिक फिल्म के एक दृश्य में अक्षय कुमार को '786' की प्रतिकृति पर ठप्पा मारते हुए दिखाया गया है। समुदाय विशेष में इसे पवित्र माना जाता है।

शिकायत पर सुनवाई करते हुए अंधेरी स्थित कोर्ट के मजिस्ट्रेट आरके क्षीरसागर ने कहा कि अभिनेता को सीधे समन जारी या अन्य कार्रवाई करने की बजाय इस मामले को संबंधित थाने के पास जांच के लिए भेज दिया जाना चाहिए।

तो ये है रणबीर-कट्रीना का न्यू ईयर प्लान!

कोर्ट ने मुंबई पुलिस को 11 फरवरी तक रिपोर्ट देने को कहा है। शिकायत में फिल्म के निर्माता को भी नामजद किया गया है।

(साभार नई दुनिया)

अंधविश्वास के खिलाफ है पीके: आमिर खान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।